- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
Asian Games 2018: बजरंग पूनिया ने जीता गोल्ड मेडल, अटल बिहारी वाजपेयी को किया समर्पित
नई दिल्ली : इंडोनेशिया के जकार्ता में जारी 18वें एशियाई खेलों के पहले दिन पहलवान बजरंग पूनिया ने भारत को पहला स्वर्ण दिलाया। बजरंग पूनिया ने अपना गोल्ड मेडल दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित किया है। उन्होंने कहा, 'मैं यह गोल्ड मेडल पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित करता हूं।'
#AsianGames का गोल्ड मैडल 🥇मैं स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित करता हूँ । नमन 🙏 pic.twitter.com/E28fQcKx2g
— Bajrang Punia (@BajrangPunia) August 19, 2018
इसके साथ ही पूनिया ने गोल्डन सफलता का श्रेय अपने मेंटॉर और ओलिंपिक मेडलिस्ट रेसलर योगेश्वर दत्त को दिया। 24 वर्षीय इस पहलवान ने कहा कि मैंने योगी भाई से किया हुआ वादा पूरा किया है।
बजरंग ने कहा, 'टूर्नामेंट से पहले योगी भाई ने कहा था कि मैंने 2014 में गोल्ड जीता था, अब तुम्हें यह करना है। साथ ही उन्होंने अपने भविष्य के लक्ष्य के बारे में कहा कि अब मेरी नजरें ओलिंपिक मेडल पर हैं। मैं इसकी पूरी तैयारी करुंगा।
बजरंग ने पुरुषों की 65 किलोग्राम भारवर्ग फ्रीस्टाइल स्पर्धा के फाइनल में जापान के ताकातानी को 11-8 से मात देकर इस एशियाई खेल आयोजन में अपना पहला स्वर्ण हासिल किया और साथ ही इन खेलों के मौजूदा संस्करण में भारत को पहला स्वर्ण दिलाया।
आपको बता दें कि एशियन गेम्स के पहले दिन बजरंग ने अपने पहले मुकाबले में उज्बेकिस्तान के पहलवान सिरोजिद्दीन खासानोव को 13-3 से मात देकर क्वॉर्टर फाइनल का सफर तय किया। क्वॉर्टर फाइनल में उन्होंने ताजिकिस्तान के फेजेव अब्दुलकासिम को 12-2 से एकतरफा शिकस्त दे अंतिम-4 में प्रवेश किया, जहां मंगोलिया के बातमगनाई को 10-0 से मात दे फाइनल में जगह बनाकर अपना पदक पक्का किया।