क्रिकेट

INDvsPAK LIVE : हिटमैन रोहित शर्मा ने ठोंका 24 वां शतक, भारत 200 के करीब

Sujeet Kumar Gupta
16 Jun 2019 10:44 AM GMT
INDvsPAK LIVE : हिटमैन रोहित शर्मा ने ठोंका 24 वां शतक, भारत 200 के करीब
x
विश्व कप 2019 का 22वां मैच आज मैनचेस्टर में शुरु।

लंदन। विश्व कप 2019 का 22वां मैच रविवार को मैनचेस्टर में भारतीय समयानुसार 03.00 बजे से भारत और पाकिस्तान के बीच मैच शुरु हो गया है। इस रोमांचक मुकाबले के बीच यह उम्मीद भी की जा रही है कि यहां बारिश न हो। इस महामुकाबले में दोनों ही टीम में कुछ बड़े बदलाव किए हैं।

भारत के ओपनर शिखर धवन के चोटिल हो जाने के बाद उनकी जगह विजय शंकर को प्लेइंग इलेवन में मौका मिला है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले भारत को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है। भारत के ओपनर के एल राहुल और रोहित शर्मा जब क्रीज पर आये तो संभलकर खेलना शुरु किये हैं। पहले ओवर मे एक भी रन नही मिला। ऐसा लग रहा था कि शिखर के चोटिल होने के बाद विराट के सामने ओपनिंग को लेकर मुश्किल का सामना करना पड़ेगा। लेकिन रोहित और लोकेश राहुल ने शानदार बैटिंग का नमुना पेश कर रहे है। लेकिन लोकेश राहुल ने थोड़ा संभल के खेल रहे थे और मौका मिलते ही वो जबरदस्त शॉट लगाने से नही चूकते है।

टीम इंडिया के रोहित शर्मा और विराट कोहली क्रीज पर हैं। रोहित ने 12वें ओवर में शादाब खान की गेंद पर चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। लोकेश राहुल 57 रन बनाकर बहाव रियाज की गेंद पर आउट हुए। यह वर्ल्ड कप में उनका पहला अर्धशतक है।

रोहित ने लगातार पांचवें मैच में 50+ स्कोर बनाया। इस वर्ल्ड कप में उनका यह दूसरा अर्धशतक है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक भी लगाया था। रोहित ने लोकेश राहुल के साथ पहले विकेट के लिए 136 रन की साझेदारी की।

खबर लिखे जाने तक भारत ने 25ओवर में एक विकेट के बाद150बना लिए हैं। रोहित शर्मा ८६ रन बनाकर आउट हुए है। इसके बाद विराट क्रीच पर आये है विराट ने 3 .और केएल राहुल (51) क्रीज पर मौजूद हैं।


Tags
Sujeet Kumar Gupta

Sujeet Kumar Gupta

    Next Story