क्रिकेट

IPL : मुंबई ने सुपर ओवर में हैदराबाद को हराया, प्लेऑफ में जगह बनाने वाली तीसरी टीम बनी

Special Coverage News
3 May 2019 2:51 AM GMT
IPL : मुंबई ने सुपर ओवर में हैदराबाद को हराया, प्लेऑफ में जगह बनाने वाली तीसरी टीम बनी
x
सुपर ओवर में हैदराबाद ने पहले खेलते हुए 8 रन बनाए, मुंबई ने विकेट गंवाए बिना जीत दर्ज की?

आईपीएल के 51वें मैच में गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम पर मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को सुपर ओवर में हरा दिया। सुपर ओवर में मुंबई को 9 रन का लक्ष्य मिला, जिसे उसने तीन गेंद पर ही हासिल कर लिया। मुंबई के जीत के हीरो जसप्रीत बुमराह रहे। उन्होंने सिर्फ 8 रन ही दिए, जिससे मुंबई को जीत के लिए आसान लक्ष्य मिला। यह सीजन का दूसरा सुपर ओवर है। इससे पहले दिल्ली ने कोलकाता को हराया था। मुंबई ने इस जीत के साथ ही प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया। वह चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बाद अंतिम-4 में अपना स्थान पक्का करने वाली तीसरी टीम बनी।

मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 162 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम भी 20 ओवर में 6 विकेट पर 162 रन ही बना सकी। उसे आखिरी ओवर में जीत के लिए 17 रन बनाने थे, लेकिन 16 रन ही बने। मनीष पांडेय ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर मैच को सुपर ओवर में पहुंचा दिया। उन्होंने 71 रन बनाए।

Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story