क्रिकेट

IPL : 0 पर बोल्ड होकर भी बचे धोनी, देखिये वीडियो

Special Coverage News
1 April 2019 7:58 AM GMT
IPL : 0 पर बोल्ड होकर भी बचे धोनी, देखिये वीडियो
x

आईपीएल का 12वां मैच धोनी को संकटमोचक के नाम से याद रखा जाएगा. कठिन पिच पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ धीरज दिखाते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने 75 रनों की शानदार पारी खेली. उनकी इस पारी की बदोलत चेन्नई ने अपनी तीसरी जीत दर्ज की.


पारी के दौरान एक ऐसा वक्त भी आया जब धोनी आउट होकर भी डगआउट नहीं लौटे. दरअसल, उस पारी का छटा ओवर जोफ्रे आर्चर फेंक रहे थे. उस ओवर की चौथी गेंद पर कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर सबलोग दांग रह गए. धोनी बिलकुल रक्षात्मक तरीके से खेल रहे थे, तभी बॉल लुढ़कते हुए विकेट में जा लगी. मगर बैल्स नहीं गिरी जिसके कारण वह आउट होने से बच गए और अच्छी पारी खेल गए.


वीडियो देखने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें



Next Story