क्रिकेट

ईशांत शर्मा सहित 29 खिलाड़ियों की अर्जुन पुरस्कार के लिए सिफारिश

Arun Mishra
18 Aug 2020 12:58 PM GMT
ईशांत शर्मा सहित 29 खिलाड़ियों की अर्जुन पुरस्कार के लिए सिफारिश
x
31 वर्षीय इशांत ने अब तक भारत की तरफ से 97 टेस्ट और 80 एकदिवसीय मैच खेले हैं.

नई दिल्ली : भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा उन 29 खिलाड़ियों में शामिल हैं जिनके नाम की सिफारिश मंगलवार को खेल मंत्रालय की पुरस्कार चयनसमिति ने इस साल के अर्जुन पुरस्कार के लिए की है। पुरुष रिकर्व तीरंदाज अतनु दास, महिला हाकी खिलाड़ी दीपिका ठाकुर, क्रिकेटर दीपक हुड्डा और टेनिस खिलाड़ी दिविज शरण के नाम की सिफारिश भी इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए की गयी है।

चयनसमिति की बैठक के बाद आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। 31 वर्षीय इशांत ने अब तक भारत की तरफ से 97 टेस्ट और 80 एकदिवसीय मैच खेले हैं और उनके नाम पर 400 से अधिक अंतरराष्ट्रीय विकेट दर्ज हैं।

यह भी पता चला है कि ओलिंपिक कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक और पूर्व विश्व चैंपियन भारोत्तोलक मीराबाई चानू को भी समिति का समर्थन मिला है। अंतिम फैसला हालांकि खेल मंत्री किरन रिजिजू पर छोड़ दिया गया है, क्योंकि इन दोनों महिला खिलाड़ियों को पूर्व में खेल रत्न पुरस्कार मिल चुका है।

साक्षी को 2016 में रियो ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद खेल रत्न पुरस्कार दिया गया था, जबकि मीराबाई ने विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के लिए वर्ष 2018 भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली के साथ यह पुरस्कार हासिल किया था।

Next Story