- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
अमेरिका ने रोका मोहम्मद शमी का वीजा, BCCI के दखल के बाद मिली मंजूरी - जानिए- क्या था कारण?
नई दिल्ली : टीम इंडिया के सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के लिए उनका पुलिस केस मुसीबत बन गया है। घरेलू हिंसा और व्यभिचार (adultery) के आरोप पुलिस रिकॉर्ड में होने की वजह से अमेरिका ने शमी का वीजा रोक दिया। हालांकि, बीसीसीआई ने इसमें दखल दिया, जिसके बाद उन्हें वीजा दिया गया। बीसीसीआई सूत्रों के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड सीईओ राहुल जौहरी ने यूएस एंबेसी को एक खत लिखा, जिसके बाद उन्हें वीजा दिया गया।
राहुल जौहरी ने यूएस एंबेसी को लिखे खत में मोहम्मद शमी की उपलब्धियों के साथ-साथ हसीन जहां से चल रहे विवाद की भी पूरी जानकारी दी। बीसीसीआई के दखल के बाद मोहम्मद शमी को राहत मिली और उनका वीजा अप्रूव किया गया।
बता दें कि भारतीय खिलाड़ियों का वीजा आवेदन पी1 कैटेगरी में दिया था। (आप अगर कोई अंतररष्ट्रीय खेल टीम के सदस्य हैं तो आपको अमेरिका के लिए शॉर्ट टर्म वीजा मिलता है।)
बीसीसीआई सूत्र ने पीटीआई को नाम ना बताने की शर्त पर कहा, 'हां, शमी ने वीजा के लिए जब आवेदन किया तो पहले उनकी वीजा यूएस एंबेसी ने रिजेक्ट कर दिया। जांच के दौरान पाया गया कि पुलिस वैरिफिकेशन रिकॉर्ड पूरा नहीं था। हालांकि, अब यह मामला सुलझ गया है। सभी जरूरी दस्तावेज जमा करा दिए गए हैं।'
उन्होंने आगे बताया, 'जब पहली बार वीजा रिजेक्ट हुआ तब सीईओ राहुल जौहरी ने इस मामले में दखल दिया और अमेरिकन वाणिज्यिक दूतावास को एक पत्र लिखा। इस पत्र में शमी की उपलब्धियों के साथ-साथ वर्ल्ड कप में उनकी भागीदारी का भी जिक्र किया गया।'
दरअसल, टीम इंडिया जल्द ही वेस्टइंडीज दौरे के लिए रवाना होने वाली है। टीम इंडिया को वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में तीन टी-20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेलने हैं। इसमें दो टी-20 तीन व चार अगस्त को अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य के लॉडरहिल शहर के सेंट्रल ब्रोवर्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड में होंगे।
गौरतलब है कि 2018 की शुरुआत में मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच विवाद शुरू हुआ था। इस दौरान हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर मारपीट, रेप, हत्या की कोशिश, घरेलू हिंसा और मैच फिक्सिंग जैसे कई गंभीर आरोप लगाए थे। हसीन जहां ने शमी के खिलाफ केस भी दर्ज करवाया हुआ है। मोहम्मद शमी के तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है।