क्रिकेट

PM Narendra Modi ने टीम इंडिया को विश्वकप के लिए दी शुभकामनाएं, ट्वीट कर कही ये बात

Sujeet Kumar Gupta
5 Jun 2019 10:43 AM GMT
PM Narendra Modi ने टीम इंडिया को विश्वकप के लिए दी शुभकामनाएं, ट्वीट कर कही ये बात
x
यह टूर्नामेंट अच्छे क्रिकेट का गवाह बन सकता है और खेल की भावना का जश्न मना सकता है।

लंदन। इंग्लैंड और वेल्स में हो रहे विश्व कप में आज का मैच भारत का पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से साउथैम्पटन द रोज बाउल में भारतीय समयानुसार अपराहन 03.00 बजे शुरु हो गया। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत आज अपना 2019 विश्व कप का पहला मैच खेलने वाली है। वही कप्तान विराट कोहली की कप्तानी में मैच जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगा। दक्षिण अफ्रीका दो मैच खेल चुकी है और दोनों ही मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा था।

आपको बतादें कि इंग्लैंड और वेल्स हो रहे विश्व कप में आज भारत का पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से हो रहा है। और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर विश्व कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम को शुभकामनाएं दी है ।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि 'यह टूर्नामेंट अच्छे क्रिकेट का गवाह बन सकता है और खेल की भावना का जश्न मना सकता है। खेल भी जीतो और दिल भी !

Tags
Sujeet Kumar Gupta

Sujeet Kumar Gupta

    Next Story