- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
वर्ल्ड कप में इस हाईटेक डिवाइस के साथ उतरेगी टीम इंडिया
नई दिल्ली : आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 का आगाज होने जा रहा है। 30 मई से इंग्लैंड औऱ वेल्स में विश्व कप का बिगुल बजने जा रहा है। भारतीय टीम 22 मई को इंग्लैंड के लिए रवाना होगी। भारत को वर्ल्ड का प्रवल दावेदार माना जा रहा है। भारत के खिलाड़ी आईपीएल खेल कर जा रहे हैं सारे खिलाड़ियों में आईपीएल में शानदार प्रर्दशन किया है। हालांकि भारतीय टीम के बिजी शेड्यूल की वजह से बीसीसीआई को खिलाड़ियों के वर्कलोड की चिंता सता रही थी। आखिर भारतीय खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के लंबे दौरे के बाद न्यूजीलैंड पहुंचे और फिर भारत में कंगारू टीम की मेजबानी करने के बाद आईपीएल के मैदान में उतर गए।
इसी वजह से बीसीसीआई ने वर्ल्ड कप में विराट कोहली एंड कंपनी के लिए एक खास डिवाइस का इस्तेमाल करने का फैसला किया है, ताकि खिलाड़ियों के वर्कलोड का पता लगाया जा सके। बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के वर्कलोड को जानने के लिए वर्ल्ड कप में एक हाईटेक डिवाइस इस्तेमाल करने का फैसला किया है। यह जीपीएस परफॉमेंस ट्रैकिंग डिवाइस खिलाड़ियों के वर्कलोड और उनकी फिटनेस पर नजर रखेगी। स्टेटस्पोटर्स ने पिछले साल दिसंबर में खिलाड़ियों को इस हाईटेक डिवाइस का डेमो दिया था। इस डिवाइस को भारतीय खिलाड़ियों को टीशर्ट के अंदर लगाना होगा। यह जीपीएस सिस्टम शरीर से संबंधित सटीक जानकारी देगा जो खिलाड़ियों के वर्कलोड को समझने में काफी मददगार साबित होगा।
इस जीपीएस परफॉमेंस ट्रैकिंग डिवाइस के जरिए खिलाड़ी के फिटनेस लेवल के अलावा हाई स्पीड रनिंग और डाइनामिक स्ट्रेस लोड आदि का भी पता चलेगा। कंपनी के साउथ एशिया के मैनेजर पंकज वानखेड़े के मुताबिक, यह डिवाइस खिलाड़ियों के कारगर साबित होगी। जबकि इस डिवाइस का इस्तेमाल श्रीलंका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमों ने भी किया है। भारतीय बोर्ड ने यह डील स्टेटस्पोटर्स के साथ की है। ग्रेट ब्रिटेन की यह कंपनी कई बड़ी टीमों के साथ काम कर चुकी है, जिसमें ब्राजील, इंग्लैंड, जर्मनी, पुर्तगाल की फुटबॉल टीमों के अलावा मैनचेस्टर युनाइटेड, लिवरपूल, आर्सेनल, बार्सिलोना, जुवेंतस, पेरिस सेंट जर्मेन जैसे क्लब शामिल हैं।
आपको बता दें कि भारतीय टीम मौजूदा वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत साउथ अफ्रीका के खिलाफ करेगी। यह मैच साउथेम्पटन में 5 जून को खेला जाएगा।