क्रिकेट

VIDEO : धोनी को देखते ही भावुक हुए रैना, गले मिलते वीडियो हो गया वायरल

Sujeet Kumar Gupta
3 March 2020 11:09 AM GMT
VIDEO : धोनी को देखते ही भावुक हुए रैना, गले मिलते वीडियो हो गया वायरल
x
आईपीएल 2020 का आगाज 29 मार्च को होना है। पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाना है।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 का आगाज 29 मार्च को होना है। पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाना है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी चेन्नई पहुंच चुके हैं। टीम होटल में महेंद्र सिंह धोनी से सुरेश रैना जब मिलने पहुंचे, उस समय का वीडियो सीएसके ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया है।

यह वीडियो वायरल हो गया है। जिसमें धोनी अचानक से रैना के पीछे से आते हैं। धोनी को देखते ही रैना के चहरे पर खुशी छा जाती है और वो माही को गले लगा लेते हैं। धोनी भी रैना की कई बार पीठ थपथपाते हैं। इसी दौरान रैना धोनी के गले लगते हुए उनके गर्दन को चूम लेते हैं। रैना और धोनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

तीन बार चेन्नई सुपरकिंग्स को आईपीएल खिताब जिता चुके महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल से करीब सात महीने बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने जा रहे हैं, उन्होंने अभ्यास भी शुरू कर दिया है। चेन्नई पहुंचे धोनी का स्वागत उनके साथी खिलाड़ी सुरेश रैना ने भी गर्मजोशी से किया।


रैना काफी समय पहले चेन्नई सुपर किंग्स के ट्रेनिंग कैंप से जुड़ चुके हैं, जबकि धोनी 2 मार्च को चेन्नई पहुंचे जब मैदान में अभ्यास के लिए पहुंचे तो 'धोनी-धोनी' के नारे से स्टेडियम गूंजने लगा। धोनी ने चेन्नई पहुंचने के बाद ट्रेनिंग में भी हिस्सा लिया। चेन्नई एयरपोर्ट पर भी धोनी का शानदार स्वागत हुआ था। चेन्नई के खिलाड़ियों का अभ्यास देखने के लिये यहां सैकड़ों दर्शक उपस्थित थे।

धोनी आईसीसी विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल के बाद से क्रिकेट से दूर हैं। धोनी की क्रिकेट के मैदान पर वापसी का सबको बेसब्री से इंतजार है। आईपीएल में धोनी की फॉर्म पर सबकी निगाहें टिकी होंगी, क्योंकि इससे यह भी तय होगा कि क्या वो इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप में खेलेंगे या नहीं।

Next Story