
विराट कोहली-अनुष्का शर्मा ने दी 'गुड न्यूज' तो लोग सर्च कर रहे हैं ये बातें

नई दिल्ली : टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली ने अपने फैंस और चाहने वालों के लिए एक खुशखबरी शेयर की। विराट ने तस्वीर ट्वीट कर बताया कि उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट हैं और उनके घर अगले साल जनवरी में नन्हा मेहमान आने वाला है। इसके बाद विराट और अनुष्का को लेकर काफी कुछ सर्च किया जाने लगा।
कुछ लोग विराट की हाइट के बारे में सर्च कर रहे थे तो कुछ ने उनके घर के बारे में खोजना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने विराट और अनुष्का की शादी कब हुई, जैसे सवाल गूगल पर लिखकर सर्च का बटन दबाया। कुछ ने उनकी कुल कमाई के बारे में भी सर्च किया।
विराट ने अनुष्का संग तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'तब हम तीन होंगे। आने वाला है जनवरी 2021 में।'
And then, we were three! Arriving Jan 2021 ❤️🙏 pic.twitter.com/0BDSogBM1n
— Virat Kohli (@imVkohli) August 27, 2020
'विराट कोहली बेबी', 'विराट कोहली वाइफ', 'विराट कोहली न्यूज' लिखकर भी लोगों ने सर्च किया। वहीं, कुछ ने अनुष्का शर्मा की उम्र, उनकी शादी, उनके पिता और हाइट के बारे में सर्च किया।
अनुष्का और विराट की शादी 11 नवंबर 2017 में हुई थी। इससे पहले दोनों ने कई साल तक एक-दूसरे को डेट किया। वहीं, अगर हाइट की बात करें तो विराट और अनुष्का की हाइट बराबर है और दोनों 5 फीट 9 इंच के हैं।
उम्र की बात करें तो विराट का जन्म 5 नवंबर 1988 को हुआ था और वह 31 साल के हैं जबकि अनुष्का शर्मा का जन्म 1 मई 1988 को हुआ था और उन्होंने 3 महीने पहले ही अपना 32वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट 19 सितंबर से शुरू होने वाली टी20 लीग आईपीएल के लिए यूएई में हैं।