खेलकूद

शूटिंग में चीन को 1 अंक से हरा कर भारत ने जीता छठा गोल्ड, भारत के नाम कुल 24 पदक

Sonali kesarwani
28 Sept 2023 2:16 PM IST
शूटिंग में चीन को 1 अंक से हरा कर भारत ने जीता छठा गोल्ड, भारत के नाम कुल 24 पदक
x
एशियन गेम्स 2023 में भारतीय शूटिंग टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बाद एक मेडल जीत रही है। आज गुरुवार को भारतीय पुरुष खिलाडि़यों सरबजोत सिंह, शिवा नरवाल और अर्जुन सिंह चीमा ने 10मीटर एयर पिस्टल इवेंट में स्‍वर्ण पदक जीता है।

एशियन गेम्स 2023 में भारतीय शूटिंग टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बाद एक मेडल जीत रही है। बुधवार को जहां भारतीय महिला खिलाडि़यों ने भारत की झोली में गोल्‍ड डाला था। वहीं आज गुरुवार को भारतीय पुरुष खिलाडि़यों ने गोल्‍ड पर निशाना साधा है। एशियन गेम्स के 5वें दिन सरबजोत सिंह, शिवा नरवाल और अर्जुन सिंह चीमा ने 10मीटर एयर पिस्टल इवेंट में स्‍वर्ण पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया है। ये भारत के लिए छठा गोल्ड मेडल है। एशियन गेम्स में भारतीय शूटर्स बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। 5वें दिन भारत की पुरुष टीम ने 10 मीटर एयर पिस्टल टीम ने स्‍वर्ण पदक पर निशाना लगाया है। सरबजोत सिंह, शिवा नरवाल और अर्जुन सिंह चीमा कांटे मुकाबले में चीन की पुरुष टीम को 1 अंक से हराकर गोल्‍ड मेडल पर कब्‍जा किया है।

भारत के नाम अब 24 पदक

आज पांचवें दिन भारतीय वूशु खिलाड़ी रोशिबिना देवी ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत की झोली में सिल्वर मेडल डाला है। रोशिबिना देवी को 60 किलोग्राम महिला कैटेगरी में चीन की खिलाड़ी के सामने हार का सामना करना पड़ा है। इस तरह चीन ने इस स्‍पर्धा में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। एशियन गेम्स 2023 में भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। भारत ने अब तक 6 गोल्ड, 8 सिल्वर और 10 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए हैं। भारत को गोल्‍ड महिला क्रिकेट, घुड़सवारी और महिला और पुरुष शूटिंग में प्राप्‍त हुए हैं।

Also Read: खालिस्तानी आतंकवादी पन्नू का भारत को धमकी, कहा- भारत में वर्ल्ड कप नहीं विश्व आतंक कप शुरू होगा

Sonali kesarwani

Sonali kesarwani

    Next Story