खेलकूद

Dhoni LIVE : महेंद्र सिंह धोनी करने जा रहे हैं बड़ा धमाका, सोशल मीडिया पर किया ये ऐलान

Arun Mishra
24 Sep 2022 5:17 PM GMT
Dhoni LIVE : महेंद्र सिंह धोनी करने जा रहे हैं बड़ा धमाका, सोशल मीडिया पर किया ये ऐलान
x
धोनी अपने फैंस के साथ लाइव जुड़ने वाले हैं. 25 सितम्बर को धोनी अपने फैंस से बात करेंगे और उम्मीद है कि वो कोई बड़ा फैसला करने वाले हैं.

भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी कल यानी 25 सितंबर को एक बड़ा फैसला लेने वाले हैं. इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर रहे धोनी ने सोशल मीडिया पर खुद बताया कि वह कल (रविवार) दोपहर दो बजे फेसबुक लाइव पर एक मज़ेदार खबर देने वाले हैं.

एमएस धोनी ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर पोस्ट कर लाइव आने की जानकारी दी है. माना जा रहा है कि माही कोई बड़ा एलान कर सकते हैं.महेंद्र सिंह धोनी अपने फैंस के साथ लाइव जुड़ने वाले हैं. 25 सितम्बर को धोनी अपने फैंस से बात करेंगे और उम्मीद है कि वो कोई बड़ा फैसला करने वाले हैं.

एमएस धोनी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "मैं आपके साथ एक खबर साझा करूंगा. मैं 25 सितंबर को दोपहर 2 बजे लाइव आकर ये जानकारी दूंगा. आशा करता हूं कि आप सब वहां होंगे."

हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि वह क्या ऐलान करने वाले हैं। सोशल मीडिया पर धोनी की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है और हजारों यूजर्स उनके लाइव आने का इंतजार करते रहते हैं। अपनी कप्तानी में भारत को दो वर्ल्ड कप और एक चैंपियंस ट्रॉफी जिताने वाले धोनी ने जनवरी 2021 के बाद से अपने इंस्टाग्राम पर कोई पोस्ट शेयर नहीं किया है। उन्होंने संस्यास का ऐलान भी सोशल मीडिया पर ही किया था।

Next Story