खेलकूद

नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में भारत को दिलाया 17वां गोल्ड

Sonali kesarwani
4 Oct 2023 2:12 PM GMT
नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में भारत को दिलाया 17वां गोल्ड
x
गोल्डन बॉय के नाम से मशहूर भारत के नीरज चोपड़ा ने एशियन गेम्स में लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक पर कब्जा कर लिया है।

चीन के हांगझोउ में जारी 19वें एशियन गेम्स में भारत के सुपर स्टार जैवलीन थ्रो एथलीट नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया है। इस टूर्नामेंट में नीरज ने लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक पर कब्ज़ा जमाया है। नीरज चोपड़ा ने आज भारत को इस इवेंट में 17वां स्वर्ण पदक दिलाया है। समूचे देश को मौजूदा ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा से एशियाड में इसी प्रदर्शन की उम्मीद की थी और वो देशवासियों के उम्मीद पर खड़ा उतरे। चीन में हो रहे इस एशियाई खेलों में भारत ने अभी तक 17 स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिए हैं।

नीरज चोपड़ा का पहला राउंड नहीं हुआ काउंट

नीरज जैवलिन थ्रो फाइनल के पहले राउंड से ही सबसे आगे रहे। नीरज का पहला थ्रो कुछ दिक्कतों के चलते काउंट नहीं हुआ। जिसके बाद नीरज ने दूसरा प्रयास किया और 82.38 की दूरी तय की। वहीं भारत के किशोर कुमार ने भी इस इवेंट में अपना पहला थ्रो 81.26 मीटर फेंका। पहले राउंड में वो दूसरे नंबर पर रहे। दूसरे राउंड में चोपड़ा ने भाला को 84.49 मीटर फेंका। जो उनके पहले थ्रो से भी काफी आगे था। चौथे प्रयास में उन्होंने 88.88 मीटर की दूरी तक थ्रो किया।

Also Read: अब इंस्टाग्राम और फेसबुक के लिए देना पड़ सकता है हर महीने चार्ज, जानिए नया नियम

पहला दूसरा स्थान भारतीयों का

इस मैच के दौरान नीरज को हमवतन किशोर जेना से टक्कर मिला। गोल्डन बॉय नीरज का पहला थ्रो टेक्निकल प्रॉब्लम की वजह से काउंट नहीं हुआ। फिर बाद वाली फेंक में वो 82.38 मीटर की दूरी तय कर पाए। वहीं इस राउंड में हमवतन किशोर ने अपना पहला थ्रो 81.26 मीटर और दूसरा 84.49 मीटर का फेंका। तीसरे राउंड दोनों के बीच कांटे की टक्कर शुरू हुई। तीसरे राउंड में किशोर जेना ने नीरज चोपड़ा को पीछे छोड़ दिया। इस राउंड में किशोर ने 86.77 मीटर भाला फेंका और किया नीरज दूसरी बार फाउल कर बैठे।

चौथे राउंड और फाइनल राउंड में नीरज ने वापसी की और 88.88 मीटर का थ्रो फेंकते हुए पहला स्थान पा लिया। किशोर इस इस राउंड में 87.54 मीटर की दूरी तय कर की। किशोर जेना इस इवेंट में दूसरे स्थान पर रहे और उन्हें सिल्वर मेडल मिला।

Also Read: शराब घटाले में आप सांसद संजय सिंह हुए गिरफ्तार, ED ने घर पे की कार्रवाई

Sonali kesarwani

Sonali kesarwani

    Next Story