खेलकूद

World Cup 2023: भारत का मुकाबला इंग्लैंड से यहां देखिए किसने बनाया है इग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन और कौन लिया है सबसे ज्यादा विकेट

Now India will face England, know who has scored the most runs against England
x

World Cup 2023: भारत का मुकाबला इंग्लैंड से।

भारत का अगला मुकाबला अब इंग्लैंड के साथ खेला जाना है, यहां जानिए किसने इंग्लैंड के खिलाफ किसने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं और किसन सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं।

World Cup 2023: भारत विश्व के पांच के पांचों मैच जीत के पहले स्थान पर बना हुआ है। कल भारत ने 20 सालों बाद विश्व कप के मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराने में कामयाब हो गया। विराट कोहली की शानदाल बल्लेबाजी और शमी की धारदार गेंदबाजी के दम कर भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ भी अपना विजय अभियान जारी रखने में कामयाब हो गया। अब भारत का अगला मुकाबला इंग्लैंड से है। भारत और इंग्लैंड के बीच लखनऊ में मैच खेला जाएगा। बात अगर आंकड़ों की जाए तो भारत का पलड़ा भारी नजर आता है। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ उसके मुकाबले ज्यादा वनडे मैच जीते हैं। अगर इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट पर नजर डालें तो इसमें विराट कोहली का नाम भी शामिल है।

किसने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

भारत के लिए वनडे मैचों में बैटिंग करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में कोहली चौथे नंबर पर हैं। कोहली ने 35 मैचों में 1340 रन बनाए हैं। जिसमें कोहली ने 3 शतक और 9 अर्धशतक लगाए हैं। इस लिस्ट में पहले स्थान पर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं। धोनी ने 48 मैचों में 1546 रन बनाए हैं। धोनी ने एक शतक और 10 अर्धशतक लगाए हैं। युवराज सिंह दूसरे नंबर पर हैं। युवी ने 37 मैचों में 1523 रन बनाए हैं। सचिन तेंदुलकर तीसरे नंबर पर हैं। सचिन ने 37 मैचों में 1455 रन बनाए हैं। वे 3 शतक और 9 अर्धशतक लगा चुके हैं।

कौन लिया है सबसे ज्यादा विकेट

खास बात यह है कि इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में रवींद्र जडेजा टॉप पर हैं। उन्होंने 25 मैचों में 38 विकेट लिए हैं। हरभजन सिंह दूसरे नंबर पर हैं। भज्जी ने 23 मैचों में 36 विकेट लिए हैं। रविचंद्रन अश्विन तीसरे नंबर पर हैं। अश्विन ने 3 मैचों में 35 विकेट हासिल किए हैं।

आपको बता दें कि भारतीय टीम धर्मशाला में जीत के साथ ही सेमीफाइनल के और करीब पहुंच गई है। वह पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। भारत ने 5 मैच खेलते हुए, सभी में जीत में दर्ज की है। भारत के पास 10 पॉइंट्स हैं। वहीं इंग्लैंड की बात करें तो वह 9वें नंबर पर है। इंग्लैंड ने चार मैच खेले हैं और सिर्फ एक में जीत दर्ज की है।

Also Read: Dussehra: राजधानी लखनऊ में जलेगा 80 फिट का रावण, जानें और क्या हैं खास तैयारियां

उद् भव त्रिपाठी

उद् भव त्रिपाठी

इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज से स्नातक पूर्ण किया हूं। पढ़ाई के दौरान ही दैनिक जागरण प्रयागराज में बतौर रिपोर्टर दो माह के कार्य का अनुभव भी प्राप्त है। स्नातक पूर्ण होने के पश्चात् ही कैंपस प्लेसमेंट के द्वारा haribhoomi.com में एक्सप्लेनर राइटर के रूप में चार महीने का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में Special Coverage News में न्यूज राइटर के रूप में कार्यरत हूं। अध्ययन के साथ साथ ही कंटेंट राइटिंग और लप्रेक लिखने में विशेष रुचि है।

    Next Story