
Archived
निलंबित चीफ इंजीनियर यादव सिंह को CBI ने किया गिरफ्तार
Special News Coverage
3 Feb 2016 7:10 PM IST

नई दिल्ली : करोड़ों की संपत्ति के मामले में फंसे नोएडा अथॉरिटी के पूर्व चीफ इंजीनियर यादव सिंह को सीबीआई ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई उनसे पूछताछ कर रही है।
बताते चलें कि सीबीआई ने यादव सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार, आपराधिक साजिश, धेखाधड़ी, फर्जीवाड़ा और कानून के उल्लंघन के संबंध में केस दर्ज किया था। उसके बाद उनके कई ठिकानों पर हुई छापेमारी में अकूत संपति का खुलासा हुआ था। इसके साथ ही उनके राजनीतिक रसूख सामने आए थे।
बुधवार को भी पुलिस ने यादव सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया था जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। करोड़ों के भ्रष्टाचार के मामले में यादव सिंह के अलावा उसके परिवार के खिलाफ भी मामले दर्ज हैं। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेस अथॉरिटी के इंजीनियर रहते हुए यादव सिंह की सभी तरह के टेंडर और पैसों के आवंटन बड़ी भूमिका होती थी।

Special News Coverage
Next Story