Archived

CM केजरीवाल को मिली जान से मारने की धमकी

Special News Coverage
26 Feb 2016 1:00 PM GMT
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी





नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी मिली है। जानकारी के मुताबिक, केजरीवाल को यह धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई है। हालांकि, केजरीवाल को यह धमकी भरा पत्र किसने भेजा है, इस बात की अभी कोई जानकारी नहीं पता चली है।

जानकारी के मुताबिक, ईमेल करने वाले व्यक्ति ने धमकी भरे अंदाज में लिखा कि वह मुख्यमंत्री पर हमला करने के लिए हथियार जुटा रहा है। इस धमकी के बाद से ही सीएम की सुरक्षा को लेकर पुलिस और सरकार दोनों चौकस हो गई है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा का रिव्यू भी किया गया है। बता दें कि मुख्यमंत्री केजरीवाल को जेड प्लस सिक्योरिटी मिली हुई है।

बता दें कि पंजाब में विधानसभा चुनावों के लिए जमीन मजबूत करने निकले आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब की पांच दिवसीय यात्रा पर है। लिहाजा, सीएम की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस को भी सचेत कर दिया है।
Next Story