Archived

झारखण्ड उप चुनाव में बीजेपी की करारी हार, कांग्रेस को मिली बड़ी जीत

Special News Coverage
17 Dec 2015 8:27 AM GMT
sukhdeo-bhagat-singh-mla

झारखण्डः लोहरदगा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार सुखदेव भगत ने आजसू प्रत्याशी नीरू शांति भगत को 23 हजार 2 सौ 88 वोटों से हरा दिया है। सुखदेव भगत को जहां 73859 वोट मिलें। वहीं निकटम प्रत्याशी आजसू की नीरू भगत 50571 वोट मिले। जबकि जेवीएम के बंधु तिर्कि को 16 हजार 9 सौ 51 वोट मिले हैं।


आपको बतादें कि आजसू विधायक कमल किशोर भगत के सजायाफ्ता होने के कारण उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त हो गई थी। इस कारण लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव कराया गया। चुनाव के दौरान 67 फीसदी से ज्‍यादा वोटिंग हुई थी।


सत्ता पक्ष की नजर में ये वोट केंद्र और राज्य सरकार के विकास को देखते हुए जनता ने सत्ता पक्ष के लिए किया। वहीं, विपक्ष का मानना था कि दोनों ही सरकार से मोहभंग के बाद जनप्रतिनिधि बदलने के लिए भारी संख्या में मतदान किए गए। ऐसे में सियासी पंडितों के मुताबिक, लोहरदगा के संभावित नतीजे को रघुवर दास सरकार के कामकाज को जोड़कर देखा जा सकता है। साथ ही केंद्र सरकार के विकास की देखकर जनता ने मतदान किया है।
Next Story