Archived

केजरीवाल ये भी कह सकते है कि उन्हें बीजेपी ने पैदा किया है- रमेश विधूड़ी

Special News Coverage
19 Jan 2016 9:04 AM IST
1
नई दिल्ली
स्याही कांड को लेकर जहाँ आशुतोष ने पीएम नरेंद्र मोदी से जवाव माँगा। वहीं बीजेपी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को निशाने पर लिया।
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय और बीजेपी सांसद रमेश विधूड़ी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आम आदमी पार्टी पर पलटवार किया।

जूता फैकने वाले विधायक अराजकता नहीं
सतीश उपाध्याय ने कहा कि 67 विधायकों के मैंडेट के साथ जनता ने आम आदमी पार्टी को चुना। इन्होने कहा कि पिछली सरकार के भ्रष्टाचारियों को जेल पहुचायेंगे ,लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। दिल्ली की जनता ने तमाम परेशानियों के बावजूद इनके ओड इवन फार्मूले को सपोर्ट किया। हम सबने इनके इस आदेश का पालन किया। हम कल की घटना की निंदा करते है। एक महिला इनसे मिलने का समय मांग रही थी। जिन्होंने ओड इवन पर समर्थन दिया उसमे भी इन्होने भ्रष्टाचार कर दिया। दिल्ली की जनता के साथ अन्याय है। आप सरकार से एक सवाल पूछना चाहता हूँ ,चिदंबरम पर जूता फैकने वाले शख्स को इन्होने विधायक बना दिया ये अराजकता का नमूना है। सरकार जनता की भावनाओ के साथ खिलवाड़ कर रही है। इतना बड़ा आरोप लगा कर गुमराह कर रहे है कि मुख्यमंत्री की ह्त्या का षड़यंत्र हो रहा है। शर्म आनी चाहिए कि प्रधानमंत्री का नाम लेते रहते है।

सरकार को अगर जरा भी नैतिकता का तकाजा है तो आलू प्याज का घोटाला ,चीनी का घोटाला ,विज्ञापन का घोटाला इन पर लगाम लगानी चाहिए। सरकार को सीबीआई से इन घोटालों कि जांच करवानी चाहिए। बार बार प्रधानमन्त्री का नाम लेने से बाज आना चाहिए।

वहीँ विधूड़ी ने कहा कि केजरीवाल का करेक्टर और उनका डीएनए आप लोग देख चुके है। अपने हर वादे से ये लोग मुकर चुके है। कल को केजरीवाल ये भी कह सकते है कि उन्हें बीजेपी ने पैदा किया है।

Next Story