Archived

चुनाव आयोगः एक दर्जन विधानसभा सीटों पर 13 फ़रवरी को उपचुनाव

Special News Coverage
12 Jan 2016 2:29 PM GMT
EC_complain_670_1394545638

नई दिल्लीः चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश, पंजाब, कर्नाटक और महाराष्ट्र समेत आठ राज्यों की 12 विधानसभा सीटों पर 13 फरवरी को उपचुनाव कराने की घोषणा की है।

उत्तर प्रदेश की मुजफ्फनगर, देवबंद और बीकापुर विधानसभा सीट पर विधायकों की म्रत्यु के बाद, जबकि कर्नाटक की देवदुर्गा, बीडर और हेब्बल सीट के लिए उपचुनाव होंगे। पंजाब, महाराष्ट्र, बिहार, त्रिपुरा, तेलंर गाना और मध्यप्रदेश की एक-एक सीट के लिए उपचुनाव कराए जाएंगे।


इन विधानसभा सीटें पर होगा चुनाव
खादूर साहिब (पंजाब), पालघर (महाराष्ट्र), हरलाखी (बिहार), अमरपुर (त्रिपुरा), नारायणखेर (तेलंगाना)और मैहर (मध्यप्रदेश) हैं। इस बारे में अधिसूचना 20 जनवरी को जारी की जाएगी। 27 जनवरी नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख है। उम्मीदवार 30 जनवरी तक नाम वापस ले सकते हैं।चुनाव आयोग ने बताया कि मतदान 13 फरवरी को होगा और 16 फरवरी को मतों की गिनती होगी।


उत्तर प्रदेश की सभी तीनों सीटें सत्ताधारी समाजवादी पार्टी की थीं। जबकि पंजाब में खादूर साहिब कांग्रेस के कब्जे वाली सीटें थीं। बिहार की हरलाखी विधानसभा सीट आरएलएसपी ने जीती थी। जबकि मध्यप्रदेश की मैहर सीट पर कांग्रेस का कब्जा था।
Next Story