Archived

रेप से बचने के लिए दूसरी मंजिल से लड़की ने लगाई छलांग, बॉयफ्रेंड समेत तीन गिरफ्तार

Special News Coverage
7 March 2016 7:41 AM GMT
रेप से बचने के लिए


कोलकाता : पश्चिम बंगाल में एक लड़की रेप से बचने के लिए दो मंजिला बिल्डिंग से छलांग लगा दी। उसे हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। पीड़िता हावड़ा के लिलुआह इलाके की रहने वाली है। पुलिस ने इस मामले में तेजी से एक्शन लेते हुए लड़की के बॉयफ्रेंड समेत तीन लड़कों को अरेस्ट कर लिया है।

बताया जा रहा है कि लड़की बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए रविवार को हुगली से हावड़ा आई थी। लड़की जब वहां पहुंची तो उसके बॉयफ्रेंड के अलावा वहां उसे दो और लड़के भी मिले। लड़कों ने उसे पीने के लिए सॉफ्ट ड्रिंक दिया। इसमें कोई नशीली चीज मिलाई गई थी।

लड़की का आरोप है कि उसके दोस्तों ने उसपर हमला किया और उसके साथ गैंगरेप करने की कोशिश की। लड़की ने पुलिस को बताया कि हालांकि वह हल्की बेहोशी की हालत में थी, लेकिन इस दौरान उसकी इंद्रियां काम कर रही थीं। बलात्कार से बचने के लिए वह दूसरी मंजिल की ओर दौड़ी और उसने वहां से नीचे छलांग लगा दी।

नीचे वह जहां गिरी, वहां रेत का ढेर था। उसपर गिरने के कारण लड़की की जान बच गई। उसने अपने 3 दोस्तों पर बलात्कार करने की कोशिश का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया है। डॉक्टरों का कहना है कि लड़की के साथ बलात्कार नहीं हुआ। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर यौन प्रताड़ना का मामला दर्ज कर लिया है।

फिलहाल लड़की की हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। मामले की जांच जारी है।
Next Story