Archived

ANTI NATIONAL लिखते ही गूगल सर्च मैप बताता है JNU का पता

Special News Coverage
25 March 2016 11:59 AM GMT
गूगल




नई दिल्ली : जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय (JNU) से जुड़े विवाद को लेकर एक दिलचस्प बात सामने आई है। अगर आप गूगल इंडिया मैप्स पर Anti National (एंटी नेशनल) या SEDITION (सिडीशन) इंग्लिश में टाइप करेंगे तो सर्च इंजन आपको जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी का पता बताएगा।

गूगल मैप्स में यह खामी नजर आने के बाद जेएनयू स्टूडेंट्स यूनियन की वाइस प्रेसिडेंट शेहला राशिद शोरा ने कहा- 'यह बेहद अपमानजनक है। हम गूगल अथॉरिटीज से कॉन्टैक्ट करेंगे और यह पता लगाएंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है?'

आपको बता दें जेएनयू में 9 फरवरी को हुई घटना को लेकर वहां राष्ट्रविरोधी गतिविधियां होने के आरोप में छात्र संघ नेता कन्हैया कुमार और उसके दो साथियों अनिबार्न भट्टाचार्य और उमर खालिद की गिरफ्तारी को लेकर राजनीतिक हलकों में जबरदस्त विवाद उठा।

इसी बीच सोशल मीडिया पर भी यह घटना पूरी तरह छाई रही। गूगल सर्च इंजन पर जेएनयू, राष्ट्रद्रोह या देश विरोधी के नाम से लाखों हिट किए गए नतीजा यह हुआ कि गूगल के सर्च मैप ने भी इन शब्दों को टैग इन कर लिया और जब भी उसपर राष्ट्रद्रोह या सेडिशन टाइप किया जाता है वह सीधे जेएनयू परिसर का मैप दिखाने लगता है।

Next Story