Archived

पुरे देश की हिन्दूमहासभा कमलेश तिवारी के साथ उतरी, राज्यपाल से मिलने का माँगा समय

Special News Coverage
17 Dec 2015 12:08 PM GMT
Hindu Mahasabha
नई दिल्लीः हिन्दू महासभा के कमलेश तिवारी मुद्दे को लेकर हिन्दू महासभा ने एक ‘प्रेस रिलीज’ जारी कर घोषणा की है कि हिन्दू महासभा इस मुद्दे पर अपने नेता कमलेश तिवारी के साथ खडी है। कमलेश तिवारी हमारे नेता है।


कमलेश तिवारी का हिन्दू महासभा से नहीं नाता, दी जाय कड़ी से कड़ी सजा – चक्रपाणि

हिन्दू महासभा कमलेश तिवारी के साथ
मालूम हो कि हिन्दू महासभा के एक धड़े और खुद को हिन्दू महासभा अध्यक्ष बताने वाले स्वामी चक्रपाणी ने मीडिया से कहा था कि ‘कमलेश तिवारी का हिन्दू महासभा से कोई लेना देना नहीं है'। "उन्हें कड़ी सजा दी जाय" इसी का खंडन करते हुए कई हिन्दू महासभाई नेताओं ने संयुक्त रूप से एक प्रेस रिलीज के माध्यम से बताया कि हिन्दू महासभा कमलेश तिवारी के साथ है।

वास्तव में चक्रपाणी हिन्दू महासभा के सदस्य भी नहीं
फिल्म निर्माता एवं हिन्दू महासभा के वरिष्ठ नेता डॉ संतोष राय ने आज प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि स्वामी चक्रपाणी हिन्दू महासभा के स्वयंभू घोषित अध्यक्ष हैं। जबकि वास्तव में चक्रपाणी हिन्दू महासभा के सदस्य भी नहीं है। इसके लिए उन्होंने दिल्ली उच्च न्यायालय का भी सन्दर्भ दिया और कहा कि स्वामी चक्रपाणी हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं है। इस निर्णय की पुष्टि दिल्ली उच्चतम न्यायालय ने भी कर दी है। चक्रपाणी को अभी भी खुद को राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं कहना चाहिए और ऐसा करना माननीय न्यायालय का अपमान है।
पैगम्बर के खिलाफ बोलने बाले कमलेश तिवारी को फांसी दो

हाईकोर्ट का निर्णय
प्रेस रिलीज में उन्होंने बताया है कि जो व्यक्ति हिन्दू महासभा का सदस्य भी न रहा हो वह अध्यक्ष तो क्या किसी भी पद पर नहीं रह सकता है। इस आधार पर यह वाद हिन्दू महासभा कि केन्द्रीय उच्चाधिकार समिति द्वारा जीता गया। यहाँ तक की स्वामी चक्रपाणी एवं चन्द्र प्रकाश कौशिक ने “श्री राम जन्मभूमि” के वाद में केवीएट डाला था वह भी माननीय उच्चतम न्यायलय ने रद्द कर दिया था। हाईकोर्ट ने कहा था कि यह अधिकार “हिन्दू महासभा की केन्द्रीय उच्चाधिकार समिति” के पास है और उस समय केन्द्रीय उच्चधिकार समिति के अध्यक्ष डॉ संतोष राय थे। अब “केन्द्रीय उच्चाधिकार समिति” के अध्यक्ष बाबा नन्द किशोर मिश्र हैं। हिन्दू महासभा कि केन्द्रीय उच्चाधिकार समिति द्वारा डाले गए वाद संख्या SLP3600 को श्री राम लला विराजमान के लिए मान्य किया गया।

इस महिला IPS ने सरेआम जड़ा मंत्री को थप्पड़, मुख्यमंत्री से भिड़ीं
स्वामी चक्रपाणी संत भी नही हैं
स्वामी चक्रपाणी के बयान खंडन करते हुए कहा गया है कि स्वामी चक्रपाणी संत भी नही हैं। उनके सम्बन्ध आजम खान और अन्य साम्प्रदायिक नेताओं से भी है। और चक्रपाणी द्वारा अपने आप को हिन्दू महासभा अध्यक्ष कह कर यह सन्देश देना कि कमलेश तिवारी का हिन्दू महासभा से कोई लेना देना नहीं है से षड्यंत्र की बू आती है। और इन लोगों ने यह सन्देश देने का भी प्रयास किया कि हिन्दू महासभा कमलेश तिवारी के साथ नहीं है।


मीडिया बिना सोचे समझे किसी भी स्वयंभू व्यक्ति को बनाया अध्यक्ष
फिल्म निर्माता एवं हिन्दू महासभा के वरिष्ठ नेता डॉ संतोष राय ने कहा है कि मीडिया बिना सोचे समझे किसी भी स्वयंभू व्यक्ति को हिन्दू महासभा का अध्यक्ष या अन्य पदाधिकारी ना बताये और ऐसा करना न्यायलय के आदेशों का उल्लंघन है। उन्होंने बताया है कि हिन्दू महासभा की संवैधानिक व्यवस्था के अंतर्गत कार्यकारिणी कार्य कर रही है। जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य रमेश मिश्र, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बाबा(पं) नन्द किशोर मिश्र, राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ संतोष राय, राष्ट्रीय महामंत्री आचार्य मदन सिंह एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता अधिवक्ता राकेश आर्य इत्यादि द्वारा संचालित है, न्यायलयके निर्णय के पश्चात यह तदर्थ कार्यकारिणी स्वतः समाप्त हो जाएगी और माननीय न्यायलय के देख-रेख में पुनः संगठन का चुनाव होगा।

असहिष्णुता का असरः ‘दिलवाले’ के विरोध से फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर्स के हौसला पस्त

स्वयम्भू नेताओं द्वारा गलत बयानी
प्रेस रिलीज में कहा गया है कि कमलेश तिवारी के विरोध में कुछ स्वयम्भू नेताओं द्वारा गलत बयानी कि जा रही है जिसका हिन्दू महासभा घोर निंदा करती है। यह भी बताया गया है कि कमलेश तिवारी कि गिरफ्तारी एवं रासुका लगाने के विरुद्ध हिन्दू महासभा के प्रतिनिधि मंडल ने उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्रीराम नाइक से मिलने का समय भी माँगा गया है। कमलेश तिवारी पर लगे रासुका को निरस्त कराने के लिए हिन्दू महासभा हर प्रकार का प्रयास करेगी और सड़क से लेकर न्यायलय तक संघर्ष किया जाएगा।


कैबिनेट मंत्री आजम खान पर आरोप
प्रेस रिलीज में हिन्दू महासभा द्वारा सपा नेता व उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खान पर आरोप लगाया है कि उनके द्वारा उत्तर प्रदेश में जिहादियों को सरंक्षण मिल रहा है और उन्ही जेहादियों ने कमलेश तिवारी कि हत्या करने के लिए अब तक करोड़ों रूपये का इनाम रख दिया है। तो क्या उत्तर प्रदेश सरकार आजम खान और अन्य जेहादी तत्वों पर कार्यवाही करेगी। जिनके कारण हिन्दुओं में भय का वातावरण बन गया है। और यह वातावरण पुरे भारत में भी फ़ैल चुका है।

कमलेश तिवारी के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया है
महाराष्ट्र के हिन्दू महासभा नेता डॉ संतोष राय सहित दिल्ली प्रदेश के बाबा पंडित नन्द किशोर मिश्र, मुकेश कुमार, श्री राकेश आर्य, कर्नाटक प्रदेश के सुब्रमन्यम राजू, किशोर अग्रवाल, उत्तर प्रदेश के नैमिष प्रताप सिंह, अमित सिंह एवं आंध्र प्रदेश के त्रिदंडी श्रीजियर स्वामी जी आदि हिन्दू महासभाई नेताओं ने संयुक्त रूप से यह प्रेस रिलीज जारी कर कमलेश तिवारी के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया है।
Next Story