- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
Archived
JNU छात्र, अध्यापकों को मारो गोली और खत्म करो मुद्दा- बीजेपी नेता
Special News Coverage
9 March 2016 7:29 AM GMT
अहमदाबाद
गुजरात के एक भाजपा नेता ने जेएनयू विवाद को खत्म करने के लिए जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार और उनके अध्यापकों को गोली मार देने का सुझाव दिया है। भाजपा जूनागढ़ यूनिट के आईटी सेल संयोजक संजय राठौड़ ने ट्विटर पर पोस्ट किया है, ‘जेएनयू विवाद खत्म करने के लिए जेएनयू छात्र और अध्यापकों को गोली मार देनी चाहिए। लेकिन समस्या यह है कि हमारी सरकार कुत्तों को मारने की अनुमति नहीं देती।’ सुबह 3.30 बजे गोली मारने के सुझाव से पहले राठौड़ ने पोस्ट किया था, ‘भारत जाग जाओ, वरना बहुत देर हो जाएगी। भारत को तोड़ने के लिए कई बड़ी ताकतें सक्रिय हैं। वे राष्ट्रविरोधियों और पेड मीडिया को फंडिंग कर रही हैं।
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने हिंदी में लिखा था कि कल से जो 10 आतंकी गुजरात में घुसे हैं, उनमें से कौन किसका बेटा, बेटी, बहू है, ये अभी से तय कर लें, बाद में इशरत जहां की तरह लफड़ा नहीं चाहिए।
कल से जो 10 आतंकवादी गुजरात में घुसे हैं उनमे से
— Sanjay Rathod (@Sanjay_Vis) March 8, 2016
कौन किसका बेटा,बेटी,बहू है ये अभी से तय कर लें,
बाद में इशरत जहां की तरह लफड़ा नहीं चाहिए
ट्विट पोस्ट करने की पुष्टि करते हुए संजय ने कहा कि वे अभी भी पोस्ट के समर्थन में खड़े हैं। साथ ही कहा कि एक भाजपा सदस्य के नाते मुझे मेरी पार्टी विरोधियों को जवाब और अपने विचार रखने रखने चाहिए। मैं उनका भी समर्थन करता हूं जो हमारी विचारधारा से ताल्लुक रखते हैं।
एक और ट्वीट में उनोहने सरकार पर भी प्रश्न वाचक चिन्ह लगाया है।
सरकार, मंत्री, सन्तरी, पुलिस, विपक्ष सभी कन्हैया में इतने व्यस्त है कि
— Sanjay Rathod (@Sanjay_Vis) March 8, 2016
.
पकिस्तान को खुद बताना पड़ रहा है भाई आंतकी भेजे है ,फुर्सत मिले तो!
राठौड़ का कहना है कि उन्हें अंग्रेजी अच्छे से नहीं आती। जेएनयू से संबंधित ट्वीट किसी और ने किया था। लेकिन मैं उस ट्वीट के साथ खड़ा हूं। इंडियन एक्सप्रेस से बात करने के कुछ देर बाद ही उन्होंने उन्होंने वे ट्वीट डिलिट कर दिए।
राठौड़ के ट्विटर पर 1.19 लाख फोलोवर्स हैं। इनमें से गुजरात के कई मंत्री भी शामिल हैं। उनकी प्रोफाइल पर उन्होंने अपने आपको सोशल मीडिया एक्सपर्ट, गुजराती टीवी के डायरेक्टर, भाजपा जूनागढ़ के आईटी सेल संयोजक बताया है। साथ ही उन्होंने अपने आपको भारतीय जनता युवा मोर्चा की स्टेट वर्किंग कमेटी का सदस्य भी बताया है।
Special News Coverage
Next Story