Archived

सांसद केशव मौर्या बने यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष

Special News Coverage
8 April 2016 10:49 AM GMT
B1Ic6TECYAAs_8_

नई दिल्ली
भारतीय जनता पार्टी के अला कमान ने इलाहबाद के फूलपुर से सांसद केशव प्रसाद मौर्या को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। इससे पहले डा.लक्ष्मीकांत बाजपेयी यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष थे। वे लक्ष्मीकांत वाजपेयी की जगह लेंगे।

यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव 2017 में पार्टी केशव प्रसाद मौर्या के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। केशव मौर्या के बारे में बता दें कि वे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और विश्व हिन्दू परिषद से जुड़े रहे हैं. मौर्या विहिप के पूर्णकालिक सदस्य भी रहे हैं।

कौन है केशव प्रसाद मौर्य

केशव प्रसाद मौर्य भारत की सोलहवीं लोकसभा के सांसद हैं। 2014 के चुनावों में उत्तर प्रदेश की फूलपुर सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर निर्वाचित हुए केशव प्रसाद मौर्य का जन्म सिराथू जनपद कौशाम्बी के एक साधारण किसान परिवार में हुआ। उन्होंने जीवन के हर संघर्ष का सामना किया है। वह अपने माता पिता के साथ कृषि कार्यों को करते हुए चाय की दुकान भी चलायी और समाचार पत्र का विक्रय भी किया। केशव प्रसाद ने गरीबी का सामना करते हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सम्पर्क में आने के बाद विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल और भाजपा के अनेक दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वाह किया। साथ ही श्रीराम जन्म भूमि और गोरक्षा व हिन्दू हित के लिए अनेकों आन्दोलन किया और इसके लिए जेल भी गये। केशव प्रसाद की छवि संघर्षशील जननेता की है। आपने सिराथू विधानसभा से वर्ष 2012 एवं लोकसभा चुनाव 2014 में वर्ष 2012 एवं लोकसभा चुनाव 2014 में फूलपुर क्षेत्र से आजादी के 60 वर्श बाद पहली बार कमल खिलाया। फूलपुर से भाजपा प्रत्याषी के रूप में तीन लाख आठ हजार तीन सौ आठ (308308) वोटो से ऐतिहासिक जीत हासिल की। मौर्य लोक सभा सदस्य बनने के बाद संसद में राष्ट्र हित, जनहित, किसान हित के मुद्दों को प्रभावशाली ढंग से उठाने का काम किया है। इलाहाबाद को स्मार्ट सिटी के रूप में जो उपहार मिला है, उसमें भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। साथ ही अभी हाल में जर्मनी भ्रमण कर चुके है, इससे इलाहाबाद के विकास की सभावनाए भी बढ़ी हैं


बीजेपी प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि मौर्या बीजेपी के काफी सक्रिय नेता रहे हैं और उनके नेतृत्व में पार्टी 2017 का चुनाव लड़ेगी और जीत भी हासिल करेगी। मौर्या बीजेपी के हार्डलाइनर नेताओं में से एक हैं और उन्हें हमेशा विहिप का समर्थन मिलता रहा है।


डॉ लक्ष्मीकान्त बाजपेयी ने कहा कि मैं केशव प्रसाद मौर्या को प्रदेश का नया अध्यक्ष बनने पर बधाई देता हूँ, उनके नेतृत्व में हम 2017 में सरकार बनाएंगे और मेरा पूरा सहयोग रहेगा।

साथ ही बीजेपी ने यूपी के अलावा चार राज्यों के अध्यक्ष और नियुक्त किये। जिनमे कर्नाटक से बी एस येदुरप्पा, पंजाब से केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, तेलगाना से डॉ के लक्ष्मण और अरुणाचल प्रदेश के तापीर गाँव को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह जानकारी बीजेपी के प्रवक्ता पंकज सिंह ने दी।

Next Story