Archived

यूपी बीजेपी अध्यक्ष बनेगें रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा

Special News Coverage
17 March 2016 3:28 AM GMT
manojsinha

नई दिल्ली
यूपी बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा अब राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की पहली पसंद बन गए हैं। सिन्हा को अमित शाह की ओर से इस आसय के संकेत मिल गए हैं। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देने के लिए प्रदेश अध्यक्ष का नाम जल्द तय किया जा सकता है। रेल राज्य मंत्री ने करीबी भाजपाइयों से इस संबंध में चर्चा भी की है। उनके नाम केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी सहमति जताई है।

रेल राज्य मंत्री का अतीत

रेल राज्य मंत्री सिन्हा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से भाजपा में आए हैं। वे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के भी करीबी रहे हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संघ ने दत्तात्रेय होस्बोले का केंद्र का लखनऊ किया है। होस्बोले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री रहे चुके हैं। सूत्रों के अनुसार संघ से पार्टी के बेहतर तालमेल के लिए अध्यक्ष पद के लिए मनोज सिन्हा का नाम अब सबसे ऊपर आ गया है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा का चुनाव 2017 में होने वाला है। लोकसभा चुनाव में भाजपा को उप्र से 73 सीटें हासिल हुई थी। हांलाकि अब स्थिति बदल गई है लेकिन पार्टी विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए रणनीति तय कर रही है।

पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए पूरे प्रदेश में जनाधार रखने वाला कोई चेहरा फिलहाल पार्टी के पास नहीं दिखता। लिहाजा मनोज सिन्हा के नाम पर मुहर लग सकती है। सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सहमति के बाद ही शाह ने सिन्हा को इस संबंध में संकेत दिए।
Next Story