Archived

यूपी में 700 लोगों का धर्म परिवर्तन, मचा बवाल

Special News Coverage
30 Dec 2015 5:11 AM GMT
2015_12image_18_12_493422000y1-ll

मऊः यूपी के मऊ जिले में धर्म परिवर्तन को लेकर बवाल जारी है। सोमवार को जहां 700 हिन्दूओं ने अपने धर्म का परिवर्तन कर ईसाई धर्म को अपनाया। वहीं हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने इसका पुरजोर विरोध किया। इसके बाद हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने 15 लोगों को ईसाई धर्म से फिर हिन्दू धर्म में पूरे परंपरागत तरीके से घर वापसी कराया। घर वापसी का यह मामला मऊ जिले के घोसी कोतवाली के हाजीपुर गांव का हैं।


मऊ जिलें में कल ही 700 हिन्दूओं ने अपने धर्म का परिवर्तन कर ईसाई धर्म को अपनानें का काम किया था। जिसका पुरजोर विरोध हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने किया था। जिसके बाद हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने 15 लोगों को ईसाई धर्म से फिर हिन्दू धर्म में पुरें परम्मपरागत तरिके से घर वापसी कराया।



घर वापसी का यह मामला मऊ जिले के घोसी कोतवाली के हाजिपुर गांव का है। जहां पर 15 लोगों को जिन्होंने हिन्दू धर्म का त्याग कर ईसाई धर्म को अपनाया था, उन्हें फिर से हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने हिन्दू धर्म से जोड़ कर घर वापसी करवाई है। ईसाई धर्म अपनाने वाले मुन्ना ने बताया कि वह पहले हिन्दू धर्म के थे, उसके बाद फिर ईसाई धर्म को अपनाया और अब फिर से हिन्दू धर्म को अपनाया हैं।


पूरे विधि विधान के साथ घर वापसी कराने वाले पंडित बृजेश शंकर मिश्रा ने बताया कि जिन लोगों ने धर्म परिवर्तन कर लिया था उन्हे घर वापसी कराया गया है।

वहीं इस घर वापसी मामले पर हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि जो परिवार धर्म परिवर्तन कर लिया था उनकी घर वापसी कराई गई है। गंगा जल, रक्षा सूत्र, गेरु वस्त धारण कराते हुए उनका शुद्धी करण कराया कर हिन्दू धर्म में फिर से शामिल किया गया है।


घर वापसी कराने की खबर सुनते ही मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी ने बताया कि घर वापसी जैसा कोई कार्यक्रम नहीं है। कुछ लोग नारेबाजी कर रहे थे, जिनसे पुछताछ में पता चला है कि समझौता किसी बात का किया जा रहा है। पिछले दिनों जो कुछ हुआ उसमें आरोप प्रत्यारोप चल रहा है।
Next Story