- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
Archived
जेल में बंद हार्दिक पटेल के पास से मोबाइल चार्जर और बैटरी बरामद, चिट्ठी भी मिली
Special News Coverage
11 March 2016 6:44 AM GMT
अहमदाबाद : जेल में बंद हार्दिक पटेल के पास से एक मोबाइल चार्जर और बैटरी बरामद किया। मंगलवार को जेल से बाहर ले जाए जाते समय वह एक थैले में यह सामान कथित तौर पर एक अज्ञात व्यक्ति को देने की कोशिश कर रहे थे। हार्दिक के ऊपर अब कारावास अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की कई संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह शिकायत साचिन पुलिस थाने में पुलिस के अधिकारी दाहया चौधरी ने दर्ज कराई है। चौधरी की ही निगरानी में हार्दिक को विसनगर स्थित लाजपोर केंद्रीय जेल ले जाया जा रहा था।
हार्दिक के पास से जो थैला बरामद किया गया उसमें मोबाइल चार्जर और बैटरी के अलावा एक चिट्ठी भी मिली। इस चिट्ठी में हार्दिक ने पाटीदार समुदाय के युवाओं से आत्महत्या ना करने की अपील की है। प्रतिबंधित सामान जेल के अंदर रखने के लिए हार्दिक के खिलाफ एफआईआर दायर करने के बाद इस पत्र को सार्वजनिक कर दिया गया है।
पाटीदार आंदोलन के संयोजक हार्दिक पर पहले से ही सूरत और अहमदाबाद में देशद्रोह के 2 मामले दर्ज हैं। कुछ अन्य पुलिस थानों में भी उनके ऊपर मामले दर्ज हैं। जिस व्यक्ति को हार्दिक यह सामान देने की कथित तौर पर कोशिश कर रहे थे, वह अपनी कार में लाजपोर जेल के बाहर खड़ा था। वह पुलिस की उस गाड़ी के पास आया जिसमें हार्दिक बैठे हुए थे। इसी दौरान हार्दिक ने अपने पास से थैला निकालकर उसे देने की कोशिश की। पुलिस ने सभी सामग्री बरामद कर ली है। सारा सामान साचिन पुलिस थाने में आगे की जांच के लिए जमा करा दिया गया है। शुरुआती जांच के बाद इस संबंध में आधिकारिक तौर पर एक शिकायत भी दर्ज करा दी गई है।
साचिन के सब इंस्पेक्टर एपी ब्रह्मभट्ट ने बताया, 'आगे की जांच के लिए आरोपी को ट्रांसफर वारंट पर गिरफ्तार किया जाएगा। उसे जेल के अंदर चार्जर और बैटरी कैसे मिली, यह जांच का विषय है।' इससे पहले 4 फरवरी को भी लाजपोर जेल में हार्दिक के सेल के बाहर बिना सिम कार्ड का एक मोबाइल फोन मिला था। उस फोन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा चुका है।
Special News Coverage
Next Story