Archived

OROP फंड में घोटाला, सेना के पूर्व अधिकारी गिरफ्तार

Special News Coverage
11 March 2016 2:45 AM GMT
orop_
गुडगाँव
वन रैंक वन पेंशन (OROP) फंड में धोखाधड़ी के मामले में गुड़गांव पुलिस ने गुरुवार को एक रिटायर्ड ऑफिसर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अधिकारी की पहचान विंग कमांडर (रिटा.) सीके शर्मा के तौर पर हुई है। जबकि मेजर जनरल सतबीर सिंह और एक अन्य अधिकारी को पुलिस तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) राज काद्यन ने OROP फंड में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि भारतीय पूर्व सैनिक आंदोलन (IESM) फंड से आरोपियों ने गलत ढंग से पैसा निकाल लिया था। यह पैसा IESM के अकाउंट में जमा था।

कोर्ट ने दिया FIR दर्ज करने का आदेश
OROP के लिए चलाए जा रहे आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए यह फंड पूर्व सैनिकों , सैनिकों की विधवाओं और सेना के जवानों से जुटाया जाता है। कोर्ट ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया है। साथ ही आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया।

गुड़गांव पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मेजर जनरल सतबीर और अन्य अधिकारी से पूछताछ के लिए खोजा गया लेकिन अब तक उनकी लोकेशन का पता नहीं चल सका है।
Next Story