Archived

सैफई महोत्सव का रंगारंग आगाज, सीएम नहीं पहुंचे

Special News Coverage
26 Dec 2015 2:28 PM GMT
saifai-mahotsava_26
इटावाः समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के गांव में शनिवार को सैफई महोत्सव का रंगारंग आगाज हो गया। मुलायम सिंह ने चंदगीराम स्टेडियम में सैफई महोत्सव का उद्घाटन किया। सपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद प्रो़ रामगोपाल यादव ने हनुमान पूजा के साथ महोत्सव की शुरुआत की।

saifai-mahotsava

व्यस्तता की वजह से हालांकि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उद्घाटन पर नहीं पहुंच सके। वह शाम तक सैफई पहुंचेंगे। रणवीर सिंह स्मृति सैफई महोत्सव का 18वां आयोजन 26 दिसंबर से 11 जनवरी तक चलेगा। सैफई महोत्सव के उद्घाटन के मौके पर सपा प्रमुख मुलायम सिंह के साथ कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव, मंत्री अरविंद सिंह गोप, सांसद जया बच्चन, सांसद धर्मेद्र यादव मौजूद रहे। मुलायम के परिवार के सदस्य भी सैफई महोत्सव के उद्घाटन पर मौजूद रहे।



ग्राम्‍य अंचल की लोक कला-संस्‍कृति को बढ़ावा और खेल खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने वाले रणवीर सिंह स्मृति सैफई महोत्सव का 18वां आयोजन इस वर्ष 26 दिसंबर से 11 जनवरी तक होगा। लोगों को स्वस्थ मनोरंजन, आपसी मेल-मिलाप और सद्भाव बढ़ाना समिति का मूल उद्देश्य है। साथ ही विभिन्न प्रदर्शनियों के माध्यम से क्षेत्रवासियों का ज्ञानवर्धन करना, नई तकनीकि से अवगत कराना, अपने कार्यों के लिए कुछ नई सोच और सरकार द्वारा दिए जा रहे लाभों की जानकारी देना है। ये बातें समिति के अध्यक्ष, बदायूं सांसद धर्मेंद्र यादव, संयोजक तेज प्रताप सिंह यादव और प्रबंधक वेदव्रत गुप्ता ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही।


ये होंगे इस बार कार्यक्रम
> इस बार समता और संपन्नता विषय वस्तु को दो हजार स्कूली बच्चे लोकधारा कार्यक्रम के जरिये सामूहिक रूप से उद्घाटन कार्यक्रम में प्रस्तुत करेंगे।

> इटावा और मैनपुरी के स्कूली बच्चों द्वारा पर्यावरण संरक्षण विषय और इनामी चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसका शीर्षक धरती बचाओ और ग्रीन यूपी क्लीन यूपी होगा।

> उदय देशपांडे मुंबई के निर्देशन में मलखम्भ का प्रदर्शन, शिवमुद्रा ढोल ताशा, 300 से ज्यादा लोक कलाकार अपने अपने दलबल के साथ अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

> उद्घाटन समारोह का मुख्य कार्यक्रम चंदगीराम स्टेडियम में होगा जिसका उद्घाटन सूबे के सीएम अखिलेश यादव करेंगे।



> 26 दिसंबर की रात को देवी जागरण का कार्यक्रम जूनियर लक्खा एंड पार्टी मुंबई और ब्रज के लोक नृत्य मुरारीलाल शर्मा द्वारा प्रस्तुत किए जाएंगे।
> 27 दिसंबर दिन में देश के अनेक नृत्य और रात में इंडियाज गॉट टैलेंट अंतरराष्ट्रीय कलाकारों द्वारा पीनाज़ मसानी मुम्बई का गजल गायन और वंदना सिंह, मथुरा द्वारा ‘एक शाम कान्हा’ के नाम प्रस्तुति होगी।
> 28 और 29 दिसंबर की सुबह 10 बजे से महोत्सव का चिरपरिचित कार्यक्रम फाग और स्थानीय लोक गायन का आयोजन होगा।
> 28 दिसंबर की शाम वूगी-वूगी, लेजर शो, लॉफ्टर शो के साथ-साथ सुन्दर कांड नृत्य नाटिका का आनंद ले सकेंगे।
> 29 दिसंबर की रात कार्यक्रमों में मुम्बई की मशहूर गायिका श्रद्धा पंडित, बृजेश शान्डियाल एंड ग्रुप द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां और मधुशाला नृत्य नाटिका का आयोजन किया जाएगा।
> 30 दिसंबर दिन में ईश्वरीय वरदान आपके नाम प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विद्यायल के सहयोग से होगा।
> 31 दिसंबर शाम 7 बजे से नामी-गिरामी कलाकारों का गीत-संगीत, नववर्ष का स्वागत कार्यक्रम और रात 12 बजे आतिशबाजी का दर्शनीय कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।
Next Story