Archived

दिल्ली के संगम पार्क इलाके में दो समुदाय में हिंसक झड़प, 350 जवान तैनात

Special News Coverage
1 Feb 2016 3:12 AM GMT

नई दिल्ली
उत्तर पश्चिमी दिल्ली के संगम पार्क इलाके में शनिवार को हुई दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प को रविवार को एक बार फिर भड़क गई। दोनों तरफ से जमकर पथराव हुआ। हिंसा को रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। दो बाइकों में आग लगा दी गई जबकि छह वाहनों में तोड़-फोड़ की गई।

क्षेत्र में ड्रोन से नजर
शनिवार को हुई हिंसा को देखते हुए करीब 350 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। हालात अभी काबू में हैं। पुलिस ड्रोन के माध्यम से स्थिति पर नजर रखे हुए है। पुलिस उन स्थानों पर खास नजर बनाए हुए है जहां पथराव हुआ था।

15 लोग घायल हुए
झड़प में कम से कम 15 लोगों के घायल होने की खबर है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक हिंसक झड़प की शुरुआत उस समय हुई जब एक युवक को कुछ स्थानीय लोगों ने उस समय पीट दिया जब वह दूसरे समुदाय के एक परिवार के घर में कथित रूप से जबरदस्ती घुसने का प्रयास कर रहा था। मामले को छेड़खानी से जोड़कर बताया जा रहा है।

दहशत में स्थानीय निवासी
झड़प से स्थानीय लोगों में तनाव की स्थिति है। लोगों ने डर के मारे अपने घर बंद कर लिए हैं। कुछ लोग डर से अपना घर छोड़ भाग गए हैं। इस मामले में पुलिस ने कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। 8 पर दंगा भड़काने और एक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है। अभी धारा 144 पूरे इलाके में लगा दी गई है।



Next Story