- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
Archived
गृह मंत्री राजनाथ बोले, भारत में कभी वर्चस्व कायम नहीं कर सकता IS
Special News Coverage
27 Dec 2015 2:47 PM GMT
नई दिल्ली : लखनऊ : केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि भारत में पारिवारिक और जीवन मूल्यों के प्रति संकल्प रखने वाले लोगों की जमात है और इसके रहते आईएस समेत किसी भी आतंकवादी संगठन का हिन्दुस्तान में वर्चस्व नहीं हो सकता।
सिंह ने मौलाना आजाद विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम तालीम की ताकत में कहा, 'दुनिया में आजकल आईएस की खूब चर्चा हो रही है। मैं अखबारों में पढ़ता हूं कि आईएस ने यह कर दिया, वह कर दिया। सीरिया में हमले हो रहे हैं, तमाम चीजें हो रही हैं, लेकिन गृह मंत्री होने के नाते मैं कहना चाहता हूं कि हिन्दुस्तान दुनिया का अकेला मुल्क है कि अगर कहीं कोई बच्चा सिरफिरा हो रहा होता है उसे रोकने का काम अगर कोई करता है तो हिन्दुस्तान के मुस्लिम लोग ही करते हैं। इस्लाम को मानने वाले करते हैं'।
उन्होंने कहा कि आपको आश्चर्य होगा कि मुम्बई का एक मुस्लिम लड़का कट्टरपंथ में फंस गया था। उसके मां-पिता मेरे पास आये और कहा कि मेरे बच्चे को बचा लीजिये, वह सीरिया जाना चाहता है। मैंने उनको गले लगा लिया कि हिन्दुस्तान के लोग ऐसे हैं।
सिंह ने कहा कि दुनिया इस संकट (आईएस) से जूझ रही है, लेकिन हमारे यहां जीवन मूल्य (लाइफ वैल्यूज) ऐसे हैं, दुनिया के बाकी जगह आईएस का भय और संकट हो सकता है लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे यहां लाइफ वैल्यूज के प्रति संकल्प रखने वाले लोगों की जमात है, उसके रहते आईएस का वर्चस्व भारत में किसी भी सूरत में नहीं हो सकता। यह मैं डंके की चोट पर कहता हूं।
लखनऊ के सांसद और देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को अक्षय पात्र फाउंडेशन की रसोई का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने रसोई में खाना बनाने की गुणवत्ता का निरीक्षण किया और स्कूली बच्चों के साथ खाना भी खाया। अक्षय पात्र फाउंडेशन प्रदेश के सरकारी स्कूलों में करीब 1 लाख बच्चों को मध्याह्न् भोजन (मिड डे मील) की आपूर्ति करता है।
गृहमंत्री 28 दिसंबर को 11 बजे राजधानी के गोमतीनगर में एनआईए दफ्तर की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद दोपहर 12:40 बजे वह नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
Special News Coverage
Next Story