Archived

दिल्ली में ऑटो परिमट 'घोटाला', तीन सस्पेंड - BJP ने मांगा गोपाल राय से इस्तीफा

Special News Coverage
26 Dec 2015 11:15 AM GMT
Delhi Auto permit case


नई दिल्ली : देश की राजधानी में ऑटो परिमट देने में गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। धांधली के आरोपों के बाद दिल्ली सरकार ने 932 परमिट रद्द करते हुए तीन अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि गड़बड़ी को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर लिखा कि उन्होंने... 'परिवहन विभाग के तीन अधिकारियों को निलंबित किया जा रहा है। तीन पहिया वाहनों के लिए नए परमिट जारी करने में भ्रष्टाचार का मामला।

कैसे हुआ खुलासा ?
दरअसल दिल्ली के मु्ख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक ऑटो चालक ने SMS कर यह शिकायत की थी। इस मैसेज में लेटर्स ऑफ इंट्रेस्ट जारी करने में हो रहे भ्रष्टाचार की शिकायत की गई थी, CM ने मामले की गंभीरता को देखते हुये स्वय संज्ञान लिया और तुरन्त परिवहन मंत्री गोपल राय को सूचित किया। इसके बाद ट्रांसपोर्ट मंत्री गोपाल राय को उन्होंने सुबह ही बैठक के लिए बुलाया था। बैठक में ही आरोप सही पाए जाने पर तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया था। इन लोगों पर फ़र्ज़ी पते पर ऑटो परमिट जारी करने का आरोप है।

Even-Odd फ़ॉर्मूले को लागू करने के लिए दिल्ली सरकार ने 10,000 नए ऑटो परमिट को मंज़ूरी दी थी। जिसमें इन अधिकारियों पर धांधली का आरोप लगा है।

बीजेपी ने माँगा गोपाल राय से इस्तीफा ?
बीजेपी का आरोप है कि आम आदमी पार्टी अपने ही कार्यकर्ताओं को परमिट दे रही है। दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने सीएम अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है। बीजेपी ने दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय से इस्तीफा मांगा है।
Special News Coverage

Special News Coverage

    Next Story