Archived

सार्वजनिक मंच पर कुछ यूं नजर आए दिग्विजय सिंह व अमृता राय

Special News Coverage
14 Dec 2015 8:28 AM GMT
digvijay singh with wife Amrita



इंदौर : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह दूसरी शादी के बाद पहली बार सार्वजनिक रुप से अपनी नवविवाहित पत्नी अमृता राय के साथ सार्वजनिक मंच पर दिखे। वो अग्रवाल संगठन द्वारा आयोजित नवनिर्वाचित सांसद कांतिलाल भूरिया के सम्मान समारोह में पहुंचे थे। कार्यक्रम में अमृता का भी स्वागत किया गया। दोनो ने अप्रैल 2014 में अपने रिश्ते को स्वीकारा था।

जर्नलिस्ट अमृता ने दिग्विजय सिंह के साथ अपनी शादी की खबरें 6 सितंबर को फेसबुक के जरिए दी थी। अमृता ने 6 सितंबर को फेसबुक पर बताया था कि उन्होंने हिंदू रिति-रिवाज से शादी कर ली और अब दोनों पति-पत्नी हैं। दिग्विजय सिंह की पहली पत्नी आशा की मौत 2013 में एक लंबी बीमारी के बाद हो गई थी। इस मौके पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेसियों को एकजुट होना चाहिए। इसका अकर रतलाम झबुआ सीट पर मिली जीत से दिखाई दिया है।

गौरतलब है एक डेढ़ साल पहले अमृता और दिग्विजय सिंह की कुछ निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसके बाद दोनों के संबंधों का खुलासा हुआ था। उस वक्त दिग्विजय सिंह ने अपने रिश्ते को स्वीकारते हुए कहा था कि वो वक्त आने पर शादी करेंगे।
Special News Coverage

Special News Coverage

    Next Story