Archived

गटर से मिली मशहूर कलाकार हेमा उपाध्याय और उनके वकील की डेड बॉडी, पति से पूछताछ

Special News Coverage
13 Dec 2015 3:33 PM GMT
hema


मुंबई : मुंबई के कांदिवली में शनिवार को एक नाले से बरामद दो लाशों की पहचान जानी-मानी कलाकार हेमा उपाध्‍याय और उनके वकील हरीश भंबानी के तौर पर हुई है। पुलिस इस मामले में उनके पति चिंतन सहित चार लोगों से पूछताछ कर रही है।

गौरतलब है कि शनिवार को पुलिस को कांदिवली इलाके के गटर में गत्तों के बक्सों में दो लाशें मिली थीं जिन्हें प्लास्टिक में लपेटा गया था। बता दें कि हेमा ने 2013 में अपने पति चिंतन उपाध्याय पर उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था। इस मामले को वकील हरीश भंबानी ही देख रहे थे। हेमा ने अपने पति और कलाकार चिंतन उपाध्याय पर उनके कमरे की दीवारों पर आपत्तिजनक पेंटिंग बनाने का आरोप लगाया था।





मुंबई पुलिस ने रविवार को बताया कि दोनों के शव कांदिवली के एक नाले में गत्तों के बॉक्‍स में पाए गए थे। दोनों शवों को प्‍लास्टिक की शीट में लपेटा गया था। डेप्युटी कमिश्नर धनंजय कुलकर्णी ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। 42 साल की कलाकार हेमा को गुजरात ललित कला अकादमी और राष्ट्रीय ललित कला अकादमी से राष्ट्रीय पुरस्कार मिले थे।

शुक्रवार को हेमा के घर न लौटने पर उनके डोमेस्टिक हेल्प हेमंत मंडन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इससे पहले उन्होंने हेमा के रिश्तेदारों, दोस्तों और उनसे अलग दिल्ली में रह रहे पति चिंतन को फोन किया था। मंडल का कहना है कि हेमा ने शुक्रवार शाम 6.30 बजे उन्हें फोन कर डिनर तैयार करने को कहा था। 65 साल के भंबानी के परिजनों ने भी उनके घर न लौटने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

Special News Coverage

Special News Coverage

    Next Story