Archived

उत्तराखंड के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बने अजय भट्ट

Special News Coverage
31 Dec 2015 2:11 PM IST
Ajay Bhatt BJP

देहरादून : उत्तराखंड भाजपा में नए प्रदेश अध्यक्ष के पद पर अजय भट्ट का नाम का ऐलान किया गया। गुरुवार को केंद्रीय पर्यवेक्षक ने भाजपा मुख्यालय में इसकी घोषणा की।

इससे पहले सुबह से ही बैठकों का दौर जारी था। देहरादून स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बाहर से ताला लगाकर अंदर प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर मंथन किया गया। बीती देर शाम चुनाव पर्यवेक्षक राकेश सिंह व प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू देहरादून पहुंचे।




आज बलवीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में नए प्रदेश अध्यक्ष समेत राष्ट्रीय परिषद के पांच सदस्यों का चुनाव कराया गया। चुनाव पर्यवेक्षक राकेश सिंह, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष पद पर अजय भट्ट के नाम की घोषण की ताजपोशी कर दी गई।
Next Story