Archived

पंजाबी गायक 'हंस राज हंस' ने थामा कांग्रेस का दामन

Special News Coverage
20 Feb 2016 8:26 AM GMT
 'पंजाबी गायक हंस राज हंस कांग्रेस में शामिल



चंडीगढ़ : पंजाबी गायक हंस राज हंस ने आज कांग्रेस का दामन थाम लिया है। हंस राज हंस अाज चंडीगढ़ स्थित कैप्टन अमरेंद्र सिंह के घर पुहंचे। हंसराज हंस आज औपचारिक रूप से कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं।

आपको बताते चलें कि पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में हंसराज हंस का कांग्रेस पार्टी में जाना कांग्रेस पार्टी के लिहाज से अच्छा संकेत माना जा सकता है। माना जा रहा है कि हंसराज हंस के कांग्रेस में शामिल होने से पंजाब चुनाव में कांग्रेस को काफी फायदा हो सकता है।

हंसराज हंस ने अपने लंबे करियर में बॉलीवुड के कई गानों में अपनी आवाज दी है साथ ही साथ उन्होंने कई पंजाबी गाने भी गाए हैं। हंसराज हंस पहले अकालियों के साथ थे। उन्होंने काफी समय पहले शिरोमणि अकाली दल के उपप्रधान पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने इस्तीफे की पुष्टि करते हुए कहा था कि किसी के कहने पर नहीं, बल्कि मानसिक शांति के लिए उन्होंने इस्तीफा दिया था।
Next Story