Archived

त्रिपुराः बस दर्घटना में 6 की मौत 25 घायल

Special News Coverage
7 Jan 2016 12:34 PM IST
himachal

बेलोनियाः त्रिपुरा में बस दर्घटना में 6 की मौत 25 घायल हो गये। त्रिपुरा के बेलोनिया में एक सड़क दुर्घटना में 6 लोंगो की मौत और दो दर्जन घायल हो गये है। मरने वालों में महिलाये भी शामिल है, सभी घायलों को पडोस की अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता उत्तम कौशिक के मुताबिक ये दुर्घटना अगरतला से त्रिपुरा जिले के बेलोनिया जारही बस के अगले पहिया टूट जाने से यात्रियों से खचाखच भरी बस पुल की रेलिंग तोड़कर पानी से भरे तालाब में जा गिरी। जिसमें 6 लोंगों की मौत हो गी है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें कुछ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

त्रिपुरा पुलिस प्रवक्ता उत्तम भौमिक ने जानकारी में बताया कि बस यात्रियों से बहुत ज्यादा भरी थी। बस अगरतला से त्रिपुरा जिले के मुख्यालय बेलोनिया जा रही थी। इस बस का अगला पहिया टूट जाने से बस पुल तोडक़र तालाब में जा गिरी जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई।
Next Story