Archived

दिल्ली विधानसभा के नीचे मिली लाल किले तक जाने वाली अंग्रेजों के जमाने की गुप्त सुरंग

Special News Coverage
9 March 2016 8:52 AM GMT
delhi vidhan sabha tunnel found



नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा के नीचे एक गुप्त सुरंग का पता चला है। यह सुरंग दिल्ली विधानसभा से निकलकर लाल किले तक जाती है। इस सुरंग की लम्बाई करीब 7 किलोमीटर है। यह सुंरग विधानसभा भवन में जहां सत्र चलता है उसके नीचे है। बताया जा रहा है कि यह सुरंग अंग्रेजों के जमाने की है। जानकारी अनुसार, लाल किले से कैदियों को इसी सुरंग के रास्ते दिल्ली विधानसभा लाया जाता था, जहां उनकी सुनवाई होती थी।


इस जगह पर एएसआई टीम भी दौरा करेगी। एक कमरा भी खुलवाया गया है, जो 20 साल से बंद पड़ा था। बताया जाता है कि वह किसी जमाने में कैदखाना था। इस सुरंग की चौड़ाई और ऊंचाई इतनी है कि कई लोग एक साथ आराम से खड़े होकर इसमें चल सकते हैं। सुरंग के अंतिम छोर पर एक दरवाजा मिला है। दरवाजे से पहले एक ऐसा स्थल भी है जहां कई लोग एक साथ एकत्र हो सकते हंै।

सुरंग पक्की ईंटों की बनी है लेकिन इसमें लकड़ी की पट्टियों का भी इस्तेमाल किया गया है। इसके ऊपर प्लास्टर किया गया है।

इतिहास में इस बात का उल्लेख है कि वर्तमान में दिल्ली विधानसभा के रूप में इस्तेमाल की जा रही इमारत को स्वाधीनता संग्राम के अंतिम दिनों में अंग्रेजों ने अदालत का रूप दे दिया था। ये 1926-27 से 1947 तक का दौर था। उस समय दिल्ली विधानसभा की प्रमुख इमारत के पीछे की तरफ फांसी घर बना हुआ था, जहां पर क्रांतिकारियों को फांसी दी जाती थी।

दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने बताया कि 1993 में पहली बार विधायक बनने पर उन्हें विधानसभा कर्मचारियों से इस सुरंग के बारे में जानकारी मिली थी। गोयल ने बताया कि अभी कुछ दिन पहले ही वो हरियाणा किसी कार्यक्रम में दिल्ली की पूर्व विधायक किरन चौधरी ने उन्हें इस सुरंग के बारे में बताया था। इसके बाद वापस आने पर उन्होंने इस की खोज के लिए जांच बिठाई जिसने इस सुरंग की खोज की।
Next Story