Archived

सरकार की छवि बेदाग और पारदर्शी है, जनता का भरोसा सपा पर है - अखिलेश यादव

Special News Coverage
25 Feb 2016 12:43 PM GMT
akhilesh yadav
लखनऊ
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज यहाँ कहा कि चार साल में समाजवादी सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र के वादे पूरे किए हैं। समाज के सभी वर्गो को लाभ देने वाली योजनांए सरकार ने कार्यान्वित की हैं। सरकार की छवि बेदाग और पारदर्शी है। जनविरोधी कुछ ताकते समाजवादी पार्टी के विरोध में है लेकिन जनता का भरोसा समाजवादी पार्टी पर है। समाजवादी सरकार की उपलब्धियाँ जन-जन तक पहुँच रही है। इसलिए सन् 2017 के विधान सभा चुनावों में समाजवादी पार्टी को निश्चित सफलता मिलेगी।





प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी और सरकार के कार्यो की कोई तुलना नही है। समाजवादी सरकार ने विकास के नए प्रतिमान स्थापित किए हैं। विपक्षी केवल विरोध की औपचारिकता निभाने में व्यस्त है। हम जनता की सेवा पूरी ईमानदारी से कर रहे हैं। सरकार को जनता के प्रति वफादारी में खरा उतरना है। उन्होंने विकास विरोधी तत्वों पर निगरानी रखने और जनता के समर्थन में रहने पर बल दिया।

samajwadi parti
अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति पूर्णतया नियंत्रण में है। प्रदेश में सामाजिक सद्भाव है और विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं। कृषि अर्थव्यवस्था की उन्नति के लिए वर्ष 2016-17 के बजट में 80 प्रतिशत धनराशि की व्यवस्था की गई है। इस वर्ष को ‘किसान-युवा वर्ष’ भी घोषित किया गया है। किसानों, नौजवानों और अल्पसंख्यक को प्राथमिकता में रखकर कई योजनांए शुरु की गई है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए 1090 वूमेन पावर लाइन है। घायलों को अस्पताल पहुँचाने के लिए 108 नं सेवा की सभी सराहना कर रहे हैं। गरीब महिलाओं के लिए समाजवादी पेंषन योजना शुरु की गई है। जिसमें 55 लाख महिलाओं को शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सांप्रदायिक ताकतों और कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों से सरकार सख्ती से निबटेगी। अपराधियों की जगह जेल होगी।


वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने नई राजस्व संहिता के लागू होने से किसानों को होने वाले फायदों की चर्चा की और कहा कि मृतप्राय सहकारी बैंको को चालू कराया जा रहा है। बुन्देलखण्ड में डैम और तालाब बनवाए जा रहे हैं। सड़को की हालत ठीक हुई है।



जिलाध्यक्षों की बैठक में पंचायत चुनावों के साथ विधान परिषद के चुनावों की भी समीक्षा की गई। संगठन की समीक्षा में बूथ स्तर की कमेटियों को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई और जिन जिलों में अभी बूथ कमेटियों का विधिवत गठन नही हुआ वहाँ अगले 15 दिनों में कमेटी गठन करनेकी सूचना मुख्यालय भेजने का निर्देश दिया गया है।

अखिलेश यादव आज पार्टी के मुख्यालय, लखनऊ के डा लोहिया सभागार में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्षों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों और हाल में स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र में पार्टी को मिली जीत के लिए मतदाताओं के प्रति आभार जताया। बैठक में शिवपाल यादव, राजेन्द्र चौधरी, अरविन्द सिंह गोप, नरेश उत्तम, तथा एसआरएस यादव भी उपस्थित रहे।
Next Story