- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
Archived
यूपी पुलिस का बेरहम चेहरा, देखें विडिओ वो चीखता-चिल्लाता रहा
Special News Coverage
25 March 2016 9:22 AM GMT
लखनऊ
यूपी पुलिस का एक बार फिर बेरहम चेहरा सामने आया है जिसे देखकर आपके होश उड़ जायेंगे। हरदोई के कोतवाली शहर के लॉकअप से निकाल कर चोरी के एक आरोपी को छह पुलिस कर्मियों ने खम्भे से बांधकर बेल्ट बेरहमी से इस कदर पीटा कि मार खाने वाला युवक चीखता-चिल्लाता रहा।
पुलिस की मिन्नतें करते-करते थक गया, लेकिन पुलिस की दादागीरी के सामने उसकी एक न चली और न ही किसी पुलिस वाले का उस पर दिल ही पसीजा। आखिरकार आधा दर्जन पुलिस वाले जब आरोपी युवक को मार-मार कर थक गए और जब मीडिया का कैमरा देखा तब जाकर उन्होंने युवक को पीटना बंद किया और उसे लॉकअप में डाल दिया।
क्या था मामला
आज जहां पूरे देश में रंगो की होली खेली जा रही थी वहीं पुलिस का ये बेरहम चेहरा देखकर आपको गुस्सा तो ज़रूर आएगा लेकिन पुलिस आखिर पुलिस है। आरोपी युवक हरदोई की बिलग्राम चुंगी का रहने वाला है और पुलिस उसे चोरी के आरोप में पकड़ कर लाई है। जिसको पुलिस ने कल रात से लॉकअप में बन्द कर रखा है। लॉकअप के अंदर चोरी के 2 आरोपी बंद थे जो आपस में कुछ कहासुनी के बाद लड़ रहे थे। इतने में पुलिस को गुस्सा आ गया और आरोपी नीरज को जमकर पट्टे से पीट दिया। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब ये पुलिस वाले कैमरे के सामने युवक को इतना पीट सकते हैं तो वह अकेले में किसी के साथ क्या कुछ नही कर सकते हैं।
कोतवाली के अंदर थर्ड डिग्री टार्चर का वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमें में हड़कम्प मच गया। पुलिस के आला अधिकारीयों से घटना के बारे में जब पूछा गया तो वह कन्नी काटते रहे और कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हुए। हालाकि मामला हाई कमान तक पहुंचते ही एसएसपी हरदोई उमेश कुमार सिंह ने हेड कांस्टेबल जगजीवन लाल, कांस्टेबल अर्जुन लाल, कांस्टेबल अमरेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है।
Next Story