Archived

अखिलेश ने आजमगढ़ को दी 665 करोड़ की सौगात

Special News Coverage
23 March 2016 3:20 AM GMT
akhilesh_mulayam_singh
आजमगढ़
किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव का उद्घाटन करने पहुंचे सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को चीनी मिल के साथ ही 665 करोड़ 83 लाख 16 हजार रुपये लागत की योजनाओं की सौगात जनपदवासियों को दी। साथ ही 553 करोड़ 99 लाख 16 हजार रुपये लागत से बनी 39 परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

मिल का शुभारम्भ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सपा मुखिया व सदर सांसद मुलायम सिंह यादव, पूर्व राज्यसभा सदस्य अमर सिंह द्वारा किया गया।


मुलायम ने मंत्रियों को सुनाई खरी-खोटी

वहीं कार्यक्रम के दौरान सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव लोकसभा चुनाव में मिली हार के लिए नेताओं को जिम्मेदार बताया और खूब खरी खोटी सुनाई। यही नहीं उन्होंने जनता से भी इतने कार्य के बाद हराने की वजह भी जाननी चाही। मुलायम के सवाल का जवाब किसी मंत्री विधायक के पास नहीं था। सब बगले झांकते नजर आये।


सम्बोधन के दौरान सपा मुखिया ने साफ कहा कि सरकार ने तीन साल में अपने सारे वादे पूरा किये। सरकार जनता के लिए क्या कर रही। यह बात जनता तक पहुंचनी चाहिए लेकिन नेता हैं कि क्षेत्र में जाकर जनता से बात नहीं करते। उन्होंने नेताओं से कहा कि क्षेत्र में जाकर जनता से जुडि़ये उन्हें सरकार की योजनाएं बताइये।



मुलायम सिंह ने कहा कि यूपी विकास करेगा तो देश विकास करेगा। इस दौरान उन्होंने अल्पसंख्यकों को साधने का प्रयास भी किया। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने उनके हित का ख्याल रखा है लेकिन एक मामले में नाइंसाफी हुई है। हमने मुख्यमंत्री से कहा है उस समस्या का तत्काल समाधान करें।
मीडिया पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि हाल में सर्वे आया है कि बसपा सबसे बड़ी पार्टी है, भाजपा दूसरे नम्बर पर है और हमें तीसरे पर पहुंचा दिया। सर्वे रिपोर्ट में कितनी सच्चाई यह तो वे जाने लेकिन उन्होंने हमें सावधान कर दिया है। हम रिपोर्ट में 80 सीट देने वालों को बधाई देते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं व नेताओं से कहा कि हम तो सावधान हो गये हैं आप हुए कि नहीं। आज बड़ा शुभ दिन है होली शुरू हुई है और होली के दिन ही लोहिया जी का जन्मदिन है। इससे अच्छा मौका क्या हो सकता है। हमने जब आजमगढ़ से चुनाव की शुरूआत की तो हमें जीत मिली है।
Next Story