Archived

यमुना एक्सप्रेस वेः कार एक्सीडेंट में 5 NRI की मौत, 3 घायल

Special News Coverage
11 Jan 2016 1:48 PM IST

surir mathura
मथुराः ऑस्ट्रेलिया से भारत भ्रमण पर आए प्रवासी भारतीयों की कार यमुना एक्सप्रेस वे पर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार आठ लोगों में से पांच की मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतकों में चार महिलाएं और एक दस साल का बच्चा है। कार एक्सीडेंट में 5 NRI की मौत और 3 घायल है।


सुरीर के कोतवाली निरीक्षक नरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले ये प्रवासी भारतीय ऑस्ट्रेलिया से आए थे। उन्होंने कहा कि रूपम दत्ता अपनी पत्नी, साली, दो पुत्रियों और अन्य रिश्तेदारों के साथ ब्रज दर्शन के लिए कार से मथुरा आ रहे थे। इसी दौरान कार का टायर फट जाने से उनकी कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई।


यादव ने बताया कि दुर्घटना में चारों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि रूपम दत्ता, उनके चालक और एक अन्य पुरूष को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Next Story