Archived

बच्चों के विवाद में चली गोलियां, 4 ज़ख्मी

Special News Coverage
20 April 2016 1:51 PM GMT
1e9fe254-7ff7-4c3f-b676-147f1ca1564b

सहारनपुर दिनेश मौर्य
बच्चों के विवाद मंे कोतवाली देवबंदके मौहल्ला सराय पीर जादगान में दो पक्ष आपस में भिड़ गये। फायरिंग व चले धारदार हथियारों के बीच चार लोग ज़ख्मी हुए। इनमें तीन को गोली लगी है। घायलों केा उपचार के लिये जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया।


कोतवाली देवंबद के मौहल्ला सराय पीर जादगान में मंगलवार को शौकत व इकराम के परिवारों के बच्चों में आपसी विवाद हो गया था। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे के घर के बाहर खड़ी उसकी बाईक में भी तोड़ फोड़ की थी। बाद में जिम्मेदार लोगों द्वारा दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया था। बुद्धवार को शौकत के परिवार का आरिफ बाजार की तरफ गया था।

आरोप है कि दूसरे पक्ष के इसरार की पत्नि के साथ मंगलवार की घटना को लेकर एक बार फिर उसकी कहासुनी हो गयी। जिसके बाद दोनों पक्ष आमने सामने आ गये और धारदार हथियार लेकर एक दूसरे पर टूट पड़े। दोनों ओर से फायरिंग करने का भी आरोप है जिसमें गोली लगने से शौकत के दो पुत्र 40 वर्षीय सलीम, 36 वर्षीय शमीम तथा इकराम पक्ष का 40 वर्षीय अमीर आलम पुत्र रफीक अहमद घायल हुए जबकि इकराम का पुत्र इसरार सिर में कुल्हाड़ी लगने से ज़ख्मी हुआ। चारों घायलों को उनके परिजन दोपहर के समय जिला अस्पताल में लाये। जहां चारों को भर्ती किया गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ कार्यवाही को कोतवाली देवबंद में तहरीर दी।
Next Story