
Archived
डीएसओ के भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपाईओं ने फूंका पुतला
Special News Coverage
11 March 2016 6:12 PM IST

सहारनपुर दिनेश मोर्य
भारतीय जनता पार्टी के नगर स्तर के कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में घण्टाघर चैक पर भ्रष्ट जिलापूर्ति अधिकारी का पुतला दहन कर व्यापक जनान्दोलन का गणेश किया।
प्रदर्शनकारी पूर्व महामंत्री नन्दकिशोर शर्मा व वरिष्ठ भाजपा नेता महेन्द्र सचदेवा के नेतृत्व में घण्टाचैक, शहीदे आजम सरदार भगत सिंह की प्रमिता के सामने इकट्ठा हुए। प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए नन्द किशोर शर्मा, महेन्द्र सचदेवा ने कहा कि राशन डिपुओं पर बड़ी संख्या में गरीब, विधवाएं व महिलाएं राशन लेने के लिये चक्कर काटती रहती है।
परन्तु डिपु होल्डर कार्ड धारकों को राशन नही देते। इतना ही नही जन सुविधा केन्द्रो तथा डीएसओ कार्यालय पर भी 5 से लेकर 7-8 बार राशन कार्ड बनाने के लिये कार्ड धारकों के कागज जमा किये जा चुके है परन्तु इसके बाद भी राशन कार्ड नही बन पा रहे है। जिलापूर्ति विभाग के इस रवैये से खाद्य सुरक्षा अधिनियम जिले मे मजाक बन कर रह गया है। प्रदर्शन कर डीएसओ का पुतला फूंकने वालों मे जितेन्द्र नागर, शीतल विश्नोई, संतोष गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, हनुमान बली, विक्रम पंडित, सागर कटारिया, गौरव भल्ला, अजय महिंद्रा मुख्य रूप से शामिल रहे।
Next Story