Archived

मजाहिर हसन मुखिया बने सपा के जिलाध्यक्ष

Special News Coverage
13 March 2016 1:00 PM GMT

mujahid hasan SAPA
सहारनपुर
समाजवादी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पिछले लम्बे समय से पार्टी की जिले में हो रही हार दर हार को देखते हुए जिलाध्यक्ष राज सिंह माजरा को हटाते हुए सपा के महानगर प्रभारी मजाहिर हसन मुखिया को जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। साथ राजसिंह माजरा को समाजवादी पार्टी की राज्य कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य नामित किया है।


उल्लेखनीय है कि जनपद में जिला पंचायत चुनाव, देवबंद विधानसभा उप चुनाव व एमएलसी चुनावों में हुई हार दर हार को देखते हुए जिले में सपा को मजबूत करने के उद्देश्य से सपा महानगर प्रभारी मजाहिर हसन मुखिया को जिलाध्यक्ष पद की कमान सौंपी है। मजाहिर हसन मुखिया के जिलाध्यक्ष बनने से पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है वहीं माना जा रहा है कि मुखिया की अगुवाई में पार्टी का जनाधार बढ़ेगा। समय रहते लिये गये फैसले से विरोधियों के मंसूबे भी चकनाचूर हुए है।


गौरतलब है कि मुखिया तेली बिरादरी से ताल्लुक रखते है और जिले भर में तेली बिरादरी की भारी संख्या है और अपनी बिरादरी में मजाहिर हसन मुखिया मजबूत पकड़ रखते है। इतना ही नहीं बल्कि उनकी पकड़ को अन्य बिरादरियों में भी मजबूत माना जाता है।
Next Story