Archived

मैं फिर मोदी जी से प्रार्थना करना चाहूँगा बंद कर दो ये सब और करा दो जाँच - साक्षी महाराज

Special News Coverage
9 April 2016 2:48 PM GMT
Sakshi Maharaj

उन्नाव जितेंद्र मिश्र
जहाँ एक तरफ भारत माता की जय के नारे को लेकर पूरे देश में मचा बवाल अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था। वही अपने विवादित बयानों से सुर्ख़ियो में रहने वाले भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर मदरसो को लेकर बड़ा बयान दिया है। साक्षी ने जहाँ मदरसो में विदेशो से आने वाले धन की जांच की मांग की वही पैसो का देशद्रोह में इस्तेमाल करने की आशंका जताई है। यही नहीं साक्षी ने यूंपी के नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर लगे आपराधिक मामलो का भी बचाव किया।

उन्नाव में प्रधान डाकघर के एटीएम सेवा का उदघाटन करने पहुचे साक्षी ने जहाँ इस सेवा का शुभारम्भ किया वही भारत माता की जय को लेकर दारूल उलूम के फतवे के सवाल पर साक्षी भड़क उठे और उन्होंने एक बार फिर मदरसो को लेकर भड़ास निकाली। साक्षी ने कहा की ये जो देवबंद से फ़तवा जारी हो और चाहे आवाज हैदराबाद से आये ये राष्ट्रविरोधी हरकतों को देश बहुत समय तक बरदास्त कर नही सकता। मैंने पहले एक बयान दिया था। मदरसो को लेके उसमे दारुलउलेम भी था। विवाद खड़ा हुआ था। मैं फिर मोदी जी से प्रार्थना करना चाहूँगा विदेशो से जो मदरसो में पैसा आता है। वो कहीँ राष्ट्र के विघटन के लिए राष्ट्र के द्रोह के लिए राष्ट्र में गलत गतविधियो के लिए तो यूज तो नही होता। एक बार फिर जाँच करने की आवश्यकता है, कि विदेशो से जो अनाप सनाप पैसा आता है। तो उस से कही मोदी की सरकार को अस्थिर करने की बात तो नही होती।


यही नहीं भाजपा के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पर आपराधिक मामलो पर बचाव करते हुए साक्षी ने कहा की जब से पैदा हुवा है। तब से मैं केशवप्रसाद मौर्या को जानता हूँ। अब भारत माता की जय लगाने का कोई अपराध हो गया हो अयोध्या मे मंदिर बनाने का कोई अपराध मान लिया हो तो मै नही जानता लेकिन केशवप्रसाद मौर्या एक पवित्र छवि के नेता है। मेरे प्रिय है, मेरे शिष्य है, लोकप्रीय भी है, और पार्टी ने बहुत सोच विचार कर के हमारे अमित शाह राजनीति के चाणक्य है। वो सोच समझ कर के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
Next Story