
आज सेंसेक्स 276 पॉइंट की गिरावट के साथ 54,088 पर हुआ बंद

आज सेंसेक्स 276 पॉइंट की गिरावट के साथ 54,088 पर हुआ बंद
आज बाजार जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने मिला। लेकिन BSE के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी गिरावट रही। मिडकैप इंडेक्स 101.79 पॉइंट या 0.46% की गिरावट के साथ 22,140.97 पर बंद हुआ। स्मॉलकैप इंडेक्स 582.66 पॉइंट या 2.23% लुढ़ककर 25,495.92 पर बंद हुआ। मिडकैप में सबसे ज्यादा 9.74% की गिरावट रुचि सोया में देखने को मिली। जेएसडब्ल्यू एनर्जी, अडाणी पावर, एनएचपीसी, आईआरसीटीसी और आरबीएल बैंक भी गिरकर बंद हुए।
NSE पर 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 6 में गिरावट रही। सबसे ज्यादा 1.24% की गिरावट निफ्टी आईटी में रही। निफ्टी ऑटे भी 0.91% टूटकर बंद हुआ। एफएमसीजी इंडेक्स में 0.69% और पीएसयू बैंक में 0.53% की गिरावट रही। निफ्टी रियल्टी में 0.73% और निफ्टी बैंक में 0.61% की तेजी रही।पिछले बंद के मुकाबले आज सेंसेक्स 276 अंकों के नुकसान के साथ बंद हुआ।
लॉजिस्टिक्स कंपनी डेल्हीवरी का इश्यू आज खुल चुका है और 13 मई को बंद होगा। डेल्हीवरी ने इश्यू खुलने से पहले एंकर इनवेस्टर्स से 2,400 करोड़ रुपए जुटा लिए हैं। कंपनी 5,235 करोड़ रुपए का इश्यू लेकर आई है।
आज डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूती के साथ बंद हुआ। रुपया 10 पैसे मजबूत होकर 77.24 रुपए प्रति डॉलर पर आ गया है। इससे पहले शुक्रवार को रुपया 77.42 रुपए प्रति डॉलर के ऑल टाइम लो पर पहुंच गया था।
