राज्य

त्रिपुरा में मूसलाधार बारिश, 8 जिलों में हालात गंभीर, बचाव कार्य में जुटा प्रशासन

Sujeet Kumar Gupta
26 May 2019 8:33 AM GMT
त्रिपुरा में मूसलाधार बारिश, 8 जिलों में हालात गंभीर, बचाव कार्य में जुटा प्रशासन
x
बाढ़ की वजह से नॉर्थ त्रिपुरा के साथ उनाकोटि और धलाई जिले में सबसे ज्यादा नुकसान ।

अगरतला ।पिछले दिनों ओडिशा मे आई फॉनी तूफान का कहर इस तरह वरपा कि हजा का जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया जिसमें जान माल दोनों कि क्षति हुई। उस फानी तूफान के कहर को पीएम मोदी ने हवाई दौरा कर के उसका जायजा भी लिया और हर संभव मदद करने का भरोसा भी दिया। वही अब त्रिपुरा में बाढ़ लोगों पर कहर बनकर आई है। मूसलाधार बारिश के बाद त्रिपुरा की मानु, जुरी, काकती नदी का जलस्तर बढ़ने से स्थित गंभीर हो गई है। बाढ़ की वजह से नॉर्थ त्रिपुरा के साथ उनाकोटि और धलाई जिले में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक- बाढ़ की वजह से 1039 घर तबाह हो गए हैं। जान बचाने के लिए लोगों को दूसरी जगहों पर पलायन करना पड़ रहा है। त्रिपुरा के 8 जिलों में हालात गंभीर बने हुए हैं, लेकिन अभी तक किसी की मौत की खबर नहीं है।

सबसे ज्यादा नुकसान धलाई जिले में हुआ है। उनाकोटि में 358 घर तबाह हुए जबकि नार्थ त्रिपुरा में यह आंकड़ा 381 है। सरकार के राहत कैंपों में 700 से ज्यादा लोग शरणार्थी के तौर पर रह रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अभी भी हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटा है। मौसम में सुधार के हालात अभी दिखाई नहीं दे रहे हैं। नेशनल डिजॉस्टर रिस्पांस फोर्स के साथ त्रिपुरा स्टेट राइफल और राज्य, जिला प्रशासन की टीमें बचाव कार्य में जुटी हैं। 9 स्पीड और 40 रेस्क्यू बोट बचाव कार्य में लगी हैं।

Tags
Sujeet Kumar Gupta

Sujeet Kumar Gupta

    Next Story