- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
स्कूल के सामने बच्चियों को देखकर पुलिसवाला करता था हस्तमैथुन, युवकों ने रंगे हाथों पकड़ा
तमिलनाडु : तमिलनाडु की चेन्नै पुलिस ने एक स्पेशल सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है। सब इंस्पेक्टर पर आरोप है कि उसने एक स्कूल के बाहर दस साल की बच्ची के सामने हस्तमैथुन किया। एसआई की ड्यूटी स्कूल के पास ही लगी थी। उसकी हरकत पर कुछ युवकों की नजर पड़ी तो उन्होंने उसकी जमकर पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने एसआई के खिलाफ पॉक्सो ऐक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।
घटना विल्लीक्कम की है। के. वसु (57) माधवरम मिल्क कॉलोनी थाने में तैनात था। वह रोज शाम को सरकारी स्कूल के बाहर रुककर वहां हस्तमैथुन करने लगता था। उसे देखकर बच्चे घबरा जाते थे और वहां से भाग जाते थे। दस साल की एक लड़की ने अपने माता-पिता से इस घटना की दो बार शिकायत की, लेकिन उन्होंने बच्ची की बात को गंभीरता से नहीं लिया। उन्हें लगा कि शायद उनकी बेटी को गलतफहमी हुई है।
शनिवार को वह रोज की तरह शाम को स्कूल के सामने पहुंचा और बच्चियों को देखकर हस्तमैथुन करने लगा। तभी एक युवकों के ग्रुप की नजर उसके ऊपर पड़ी और उन्होंने वसु को रंगे हाथों पकड़ लिया। वसु ने वहां से भागने का प्रयास किया लेकिन युवकों ने उसकी जमकर पिटाई की। पुलिसवाले की पिटाई होता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम में शिकायत की।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बीच-बचाव कराया। जब युवकों ने पुलिसवालों को वसु की हरकत बताई तो वे चौंक गए। बच्ची के पैरंट्स ने पुलिस में वसु की शिकायत की लेकिन पुलिसवालों ने शिकायत के बाद भी उसे थाने से छोड़ दिया। जब बच्ची के माता-पिता को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिसवालों की शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से की, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ पॉक्सो ऐक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।