- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- मनोरंजन
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- ग्रामीण इलाकों में...
ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट यूजर्स हुए ज्यादा, देश में पहली बार शहरों को किया पीछे
भारत में शहरों के मुकाबले गांवों में इंटरनेट यूज करने वाले लोगों की संख्या ज़्यादा हो गई है. भारत में ऐसा पहली बार हुआ है. इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (IMAI) की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार भारत के ग्रामीण इलाकों में 22 करोड़ 70 लाख इंटरनेट यूजर्स हैं जबकि शहरों में ये संख्या 20 करोड़ 50 लाख है.
इससे साफ होता है कि गांवों में शहरों की तुलना में 10 फीसदी अधिक इंटरनेट यूजर्स हैं. ये आंकड़े नवंबर 2019 तक के हैं. मार्च 2019 में 451 मिलियन यूजर्स थे जिनमें 53 मिलियन का इजाफा हुआ है. इसके साथ ही भारत में इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों की संख्या 50 करोड़ पार कर गई है. इसके अनुसार पांच साल से अधिक उम्र के एक्टिव इंटरनेट यूजर्स की संख्या भारत में 50 करोड़ 40 लाख हो गई है.
एक्टिव इंटरनेट यूजर्स को उन लोगों के रूप में परिभाषित किया जाता है जो महीने में कम से कम एक बार इंटरनेट का उपयोग करते हैं. चीन के बाद भारत में दूसरा सबसे बड़ा इंटरनेट यूजर्स मार्केट बन गया है.
इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया और नीएलसेन की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मार्च-नवंबर की अवधि में पुरुषों के लिए 9% की तुलना में महिला इंटरनेट यूजर्स की वृद्धि 21% से ज्यादा थी.